ताजिकिस्तान में शुक्रवार देर रात रिक्टर स्केल पर 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। जम्मू और कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भी जोरदार झटके महसूस किए गए। भारत मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के अनुसार, भूकंप का केंद्र तजाकिस्तान में था। आईएमडी ने कहा कि भूकंप रिक्टर स्केल पर 6.3 आंका गया। यह रात 10.31 बजे (IST) आया। भूकंप की गहराई 74 किमी. थी।