मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार बनने के तीन महीने बाद आज कैबिनेट का विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के आवास पर इसे लेकर 6 घंटे माथापच्ची हुई है। उसके बाद नामों पर सहमति बनी। उधर, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इस शपथग्रहण में शामिल हुए। शिवराज की कैबिनेट में सिंधिया खेमे के 10 नेताओं ने शपथ ली।