पीएम मोदी सोमवार को भोपाल पहुंचेंगे। यहां वह एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दावा किया है कि पीएम की होने वाली जंबूरी रैली के लिए दस लाख की भीड़ जुटाई गई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 24 सितंबर तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। 25 से 27 सितंबर तक यह दौर चलता रहेगा। लेकिन दिन में तेज धूप निकलने से उमस बढ़ेगी। इस बीच देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्टा जारी किया गया है।
मौसम में आ रहे बदलाव ने मौसम विज्ञानियों को चिंतित कर दिया है। सीजन के दौरान सक्रिय मानसून के दिनों की संख्या में कमी आ रही है। यानी मानसून ब्रेक के दिन लगातार बढ़ रहे हैं।
मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। 16 सितंबर को करीब 10 गुना ज्यादा बारिश हुई। राज्य में इस दिन आमतौर पर 6 मिमी बारिश होती है, जबकि इस साल 59.5 मिमी बारिश हुई। मालवा इलाके में तो मूसलाधार पानी बरस रहा है।
मौसम की सक्रियता के चलते उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों, मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में तेज बारिश का दौर चल रहा है। मौसम विभाग(IMD) ने अगले 24 घंटों के दौरान, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बीजेपी की सेंटल इलेक्शन कमेटी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश के 36 कैंडिडेट्स के नामों को फाइनल कर लिया है।
मध्य प्रदेश में एक और नया जिला बनाया जाएगा।सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मैहर को प्रदेश का 57वां जिला बनाने का ऐलान किया। हालांकि सीएम ने यह घोषणा भोपाल से वर्चुअली संबोधित करते हुए की है।
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को चित्रकूट में पहली जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाई।इस दौरान उन्होंने कहा- 'मध्य प्रदेश सालों पहले बीमारू राज्य की श्रेणी में आता था। CM शिवराज सिंह चौहान ने 2023 में इसे उत्तम राज्य बना दिया है।'
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की बहनों को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में कई तोहफे दिए हैं। एमपी में रहने वाली बहनों के लिए सीएम ने कई घोषणाएं की हैं।
मध्यप्रदेश के सागर में एक महिला की बस स्टैंड पर बेरहमी से पिटाई की गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।