आजकल में मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के अलावा कोंकण और गोवा, दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। उत्तर भारत के पहाड़ों के साथ-साथ दक्षिणपूर्वी राजस्थान में भी भारी बारिश देखने को मिल सकती है।
बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने '50% कमीशन सरकार' के नाम से अभियान शुरू किया है। कांग्रेस ने पोस्टर भी जारी किया है, जिस पर लिखा है कि 50% लाओ, फोन पे काम कराओ।
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में दो दरिंदे युवकों ने मिलकर एक बकरी के साथ रेप किया। पुलिस ने एक को तो गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की तलाश जारी है। पुलिस युवक से उसके दूसरे साथी के बारे में पूछताछ कर रही है।
भगवान श्रीराम को लंका तक पहुंचाने वाले हनुमान जी आदिवासी थे, जिन्हें बाद में बानर बता दिया गया। दरअसल, यह विवादित बयन मध्य प्रदेश के पूर्व वन मंत्री और धार जिले से कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने दिया है। जिन्होंने हनुमान की जो आदिवासी बताया है।
मध्य प्रदेश के भिंड शहर से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां कोविड वैक्सीनेशन के नकली सर्टिफिकेट जारी करने का मामला सामने आया है। जिला कलेक्टर ने इसकी जांच साइबर सेल को सौंपी है। कलेक्टर का कहना है कि टेक्निकल लूपहोल्स का आरोपियों ने उठाया फायदा।
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक परिवार के घर मातम पसरा हुआ है। क्योंकि उनकी तीन बेटियों की एक साथ दर्दनाक मौत हो गई है। नहाते वक्त एक नदी में डूबने लगी तो उसे बचाने के चक्कर दो अन्य बच्चियों की भी जान चली गई।
MP Board 10th 12th Supplementary Exam 2023: मध्य प्रदेश हाईस्कूल औऱ इंटरमीडिएट का सप्लीमेंट्री एग्जाम का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। 10वीं क्लास के सप्लीमेंट्री एग्जाम जुलाई में होंगे। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर टाइम टेबल देख सकते हैं।
मध्य प्रदेश के देवास में बुधवार तड़के एक भीषण हादसा हुआ है। इंदौर-भोपाल बायपास पर बेकाबू डम्पर डिवाइडर तोड़ते हुए ऑटो से जा भिड़ा। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।
आजकल के दौरान, पूर्वी असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा के दक्षिणी तट, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें संभव हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं और बेटियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। सीएम ने कहा कि अब 'मुख्यमंत्री कन्या/निकाह विवाह योजना' के तहत कन्या को मिलने वाली राशि को बढ़ाकर 51 हजार कर दी गई है।