मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि 30 अगस्त यानी बुधवार को बैंक-बीमा और ट्रेजरी विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों की भी सरकारी छुट्टी रहेगी। यानि कल इन सरकारी विभागों में कोई काम नहीं होगा।
मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक दलित युवक की बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है। युवक की मां को भी निर्वस्त्र कर पीटा गया है।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से दो महीने पहले शनिवार को शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ, जिसमें 3 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। मंत्री के रूप में मंत्री गौरीशंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ला और उमा भारती के भतीजे राहुल लोधी ने शपथ ली।
शहडोल में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को 7,800 टॉपर छात्र-छात्राओं को स्कूटी खरीदने के लिए 79 करोड़ 6 लाख 20 हजार रुपए राशि अंतरित की।
गरीब कल्याण महाभियान में शामिल होने के लिए राजधानी भोपाल आए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा- शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकाला।
राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में 81 करोड़ रुपये की लागत से महात्मा गांधी सीएम राइज स्कूल का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस परियोजना का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया।
MP BJP Candidate List 2023: भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों के लिए दोनों ही राज्यों के अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। मध्य प्रदेश में 39 और छत्तीसगढ़ में 21 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राजभवन वेब पोर्टल के नव-संस्करण का लोकार्पण किया। राज्यपाल को वरिष्ठ अधिकारियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों ने बताया कि पोर्टल के नव-संस्करण के निर्माण से एक ही साईट पर अनेक उपयोगी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में बजरंग दल बैन की बात करने वाली कांग्रेस अब मध्य प्रदेश में इसके पक्ष में बोलती नजर आ रही है। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बयान दिया है कि अगर MP में कांग्रेस चुनाव जीती तो बजरंग दल पर प्रतिबंध नहीं लगाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सागर के बड़तूमा में संत रविदास मंदिर और स्मारक की आधारशिला रखी। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रदेश में हुए विकास को लेकर जमकरी तारीफ भी की।