मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार ने रविवार देर रात मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया है। साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया इस बार फिर हावी दिखे हैं। उनके समर्थित विधायकों को प्रभावी विभाग मिले हैं।
मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार बनने के तीन महीने बाद आज कैबिनेट का विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के आवास पर इसे लेकर 6 घंटे माथापच्ची हुई है। उसके बाद नामों पर सहमति बनी। उधर, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इस शपथग्रहण में शामिल हुए। शिवराज की कैबिनेट में सिंधिया खेमे के 10 नेताओं ने शपथ ली।
नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में पूरे देश में चर्चा है कि 15 जून से एक बार फिर सख्त लॉकडाउन लागू किया जा सकता है। इससे पहले देश के तमाम राज्यों ने अनलॉक 1 में अब ढिलाई वापस लेने का फैसला किया है। वहीं, कुछ राज्य एक बार फिर शटडॉउन लगाने पर विचार कर रहे हैं।
प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काइमेट के मुताबिक, इसके अलावा अगले 24 घंटे तक निसर्ग के चलते छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार में भी कई जगहों पर बारिश की संभावना है। इतना ही नहीं निसर्ग के चलते राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बारिश हुई है।
चुनाव आयोग ने कोरोना वायरस के चलते अटके राज्यसभा चुनाव को कराने का फैसला किया है। मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान समेत 7 राज्यों की 18 राज्यसभा सीटों के लिए 19 जून को मतदान होगा। 19 जून को ही 5 बजे वोटों की गिनती की जाएगी।
मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। बताया जा रहा है कि मंत्रियों के नामों को लेकर चर्चा आखिरी दौर में पहुच गई है। मंत्रियों के नामों को लेकर भाजपा के भोपाल दफ्तर में बैठकों का दौर भी जारी है।
मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश के बाद अब ओडिशा में पुलिस पर हमले का मामला सामने आया है। यहां कटक में कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। इसके बाद पूरे इलाके में रात 8 बजे तक पूरी तरह से शटडाउन किया गया है।
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेदप्रताप वैदिक ने कहा कि मध्यप्रदेश में वही हुआ, जो कल मैंने लिखा था। कमलनाथ ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे में अगले मुख्यमंत्री को शुभकामना भी दे दी है।
मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के पहली बार चार मामले सामने आए हैं। जबलपुर में दो महिलाओं सहित चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिला कलेक्टर भरत यादव ने शुक्रवार को बताया कि जांच रिपोर्ट में हाल ही में दुबई की यात्रा से लौटे एक परिवार के तीन लोगों तथा जर्मनी से लौटे एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार को 5 बजे तक फ्लोर टेस्ट की प्रक्रिया को पूरा करना है। हालांकि , फ्लोर टेस्ट से पहले सीएम कमलनाथ ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है। जिसके बाद कहा जा रहा है कि कमलनाथ इस्तीफा दे सकते हैं।