महाराष्ट्र सरकार अपना कोष सिर्फ सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में रखेगी राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि सरकार का पैसा सिर्फ राष्ट्रीयकृत बैंकों में जमा कराया जाए, निजी क्षेत्र के बैंकों में नहीं
महाराष्ट्र में मुसलमानों को स्कूल कॉलेजों में 5 फीसदी आरक्षण मिलेगा। उद्धव ठाकरे की कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक ने कहा, महाराष्ट्र सरकार जल्द ही मुस्लिमों को स्कूल, कॉलेजों में 5% आरक्षण देगी।
महाराष्ट्र सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत और दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के बीच शिक्षा वयवस्था को लेकर चर्चा हुई। इस मीटिंग के बाद सामंत ने कहा कि वो दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था से प्रभावित हैं और महाराष्ट्र में भी इसी पैटर्न में शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना चाहते हैं।
अंधविश्वास समाप्त करने की दिशा में काम करने वाली स्वयंसेवी संस्था महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने पिछले सप्ताह इंदुरीकर महाराज के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करने की मांग की थी। संस्था का आरोप है कि इंदुरीकर महाराज की टिप्पणी ने गर्भाधान पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (पीसीपीएनडीटी) अधिनियम का उल्लंघन किया है।
अपने सहयोगियों को एक बार फिर बड़ा झटका देते हुए शिवसेना ने NPR को महाराष्ट्र में मंजूरी दे दी है। कांग्रेस केन्द्र सरकार के नए कानून को लेकर पहले ही अपना रुख साफ कर चुकी है।
महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए 29 फरवरी से पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की घोषणा की। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में यहां हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार नागपाड़ा में 'मुंबई बाग' के प्रदर्शनकारियों से डरी हुई है, इसलिए उन्हें दबाने के लिए पुलिस बल का प्रयोग कर रही है।
सरकार ने शुक्रवार को बताया कि साल 2018 में देश में कुल 5763 किसानों ने आत्महत्या की, जिनमें से 2239 मामले महाराष्ट्र के हैं। महाराष्ट्र में स्थिति की गंभीरता को देखते हुये सरकार ने इस समस्या के समाधान के लिये सभी संबद्ध पक्षकारों के साथ विचार विमर्श तेज कर दिया है।
महाराष्ट्र सरकार गुटखा का अवैध व्यापार करने वालों पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के तहत कार्रवाई करने पर गंभीरता से विचार कर रही है।
सरकार ने बुधवार को महाराष्ट्र के दहानु के पास वधावन में एक नए प्रमुख बंदरगाह की स्थापना के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी।