महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद एक 12 वर्षीय लड़के को 13 साल के साथी खिलाड़ी ने बैट से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस के मुताबिक यह घटना 3 जून को हुई थी, हालांकि इसका खुलासा 8 जून को किया गया।
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में दूसरे समुदाय के लोगों की ओर से सोशल मीडिया स्टेटस में औरंगजेब के सपोर्ट के बाद हालात बिगड़ गए। हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए लाठीचार्ज किया।
गेमिंग ऐप के जरिए किशोरों के धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिसिया जांच में नये नये खुलासे हो रहे हैं। आनलाइन धर्मपरिवर्तन की खबरें मीडिया में आने के बाद लोग खुद पुलिस से संपर्क साध रहे हैं। पुलिस के पास अब तक हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र और चंडीगढ़…
भारत मौसम विभाग(IMD) और प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट वेदर क अनुसार, आजकल में राजस्थान और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।
दक्षिण पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों और दक्षिण बंगाल की खाड़ी और पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चल सकती है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें आप देख सकते हैं कि कुछ लोग उसे हाथों से बड़ी आसानी से उखाड़ रहे हैं। सड़क पपड़ी तरह निकलती जा रही है। इस सड़क की क्वालिटी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ठेकेदार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने लगे हैं।
महाराष्ट्र के बीड में रेत माफिया द्वारा यहां की लेडी कलेक्टर को डम्पर से कुचलने की कोशिश का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कथित तौर पर अवैध रूप से रेत ले जा रहे एक डम्पर ट्रक के ड्राइवर ने कलेक्टर की कार को टक्कर मारी और फिर उसे घसीटते हुए ले गया।
मंगलवार को महाराष्ट्र के थाने में भिवंडी निजामपुर नगर निगम ने आदेश जारी करते हुए कहा कि हज यात्रियों को कोविड समेत विभिन्न बीमारियों से बचने के लिए टीकाकरण करना होगा।
महाराष्ट्र में अकोला में गुटों में हुई हिंसक झड़पों के बाद शहर में धारा 144 लगा दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती है। बता दें कि मामूली से विवाद के चलते हालात इतने बिगड़ गए कि दो गुटों में हिंसा हो गई और दोनों ही समुदाय के लोग सड़क पर उतर आए।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मुलाकात के बाद उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमें लोकतंत्र के लिए मिलकर लड़ना है। कुछ लोग सत्ता के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं। सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे लोगों को आईना दिखाया है।