मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र के विकास के लिए हम सरकार में अजीत पवार और उसके लीडर्स का स्वागत करते हैं। अजीत पवार का अनुभव महाराष्ट्र को मजबूत करने में काम आएगा।
अजीत पवार ने एनसीपी के 8 विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे सरकार को ज्वाइन कर लिया है। पवार राज्य के नए उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं जबकि 8 अन्य विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।
महाराष्ट्र की सियासत में छुट्टी के दिन रविवार को बड़ा उलटफेर हो गया है। शरद पवार के भतीजे और विपक्ष के नेता अजित पवार महाराष्ट्र की शिंदे-फडणवीस सरकार में शामिल हो गए। उन्होंने राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली है। वह डिप्टी सीएम बनाए गए हैं।
दक्षिण पश्चिम मानसून देश के अधिकांश राज्यों में बारिश करा रहा है। IMD की रिपोर्ट के अनुसार, आजकल में पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात, दक्षिणपूर्व राजस्थान, कोंकण और गोवा और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश संभव है।
महाराष्ट्र के बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर एक बस में आग लगने से कई लोगों के मरने की आशंका है। शुरुआती जांच में 26 लोगों की मौत की खबर है। हादसे का शिकार हुई बस महाराष्ट्र के यवतमाल से पुणे जा रही थी।
दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर के शेष हिस्सों और राजस्थान के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। आजकल में इसके देश के शेष हिस्सों जैसे-राजस्थान और हरियाणा और पंजाब के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
आजकल में मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के अलावा कोंकण और गोवा, दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। उत्तर भारत के पहाड़ों के साथ-साथ दक्षिणपूर्वी राजस्थान में भी भारी बारिश देखने को मिल सकती है।
मानसून करीब पूरे देश में फैल चुका है। कई राज्यों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। असम की हालत सबसे खराब है। मौसम विभाग और स्काईमेट वेदर के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून अब मुंबई और महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों सहित उत्तर भारत तक बढ़ गया है।
महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए नो डिटेंशन पॉलिसी को खत्म कर दिया है। अब 5वीं और 8वीं क्लास का फिर से एग्जाम कराया जाएगा। परीक्षा में असफल होने पर कैंडिडेट फिर से उसी क्लास में पढ़ना होगा।
Karnataka कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद अब इस अकादमिक सत्र से आरएसएस के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार और हिंदुत्व विचारक वीडी सावरकर सहित कई चैप्टर्स हटा दिया गया।