मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि ''हम लव जिहाद के खिलाफ विधानसभा में कानून लाने जा रहे हैं, जबरन धर्मांतरण करने वालों के लिए आने वाले दिनों में हमारी सरकार यह कानून को लेकर आएगी। जिससे ऐसे अत्याचार और ना होने पाएं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने विधि-विधान से कन्या-पूजन किया। इसके बाद नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया। सीएम ने 9 कन्याओं का पांव पखारे और उन्हें दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री ने यह घोषणा बलरामपुर में मिशन शक्ति के उदघाटन अवसर पर कही. उन्होंने बलरामपुर को 5.25 करोड़ की सौगात भी दी। उन्होंने कहा कि नारी सम्मान और गरिमा को जो चोट पहुंचाएगा उनसे सरकार कठोरता से निपटेगी।
उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी वाला मेसेज भेजा गया है। इस संदेश के बाद से राज्य की पुलिस फोर्स एक्शन में आ गई है और मामला दर्ज करके जांच शूरू कर दी है।
सीएम ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस दलितों के सबसे बड़े विरोधी हैं। अनुसूचित जाति व जनजाति के छात्रों को 2015 और 201 में छात्रवृत्ति दी ही नहीं गई। हमारी सरकार आई तो सबको दिया गया।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव रविवार को सपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के नेताओं को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं
नोएडा में प्लॉट आवंटन घोटाला में जेल चा चुके सीनियर आईएएस अफसर राजीव कुमार द्वितीय पर योगी सरकार ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति की प्रकिया शुरू कर दी है इस बाबत राज्य सरकार ने राजीव कुमार द्वितीय को नोटिस जारी किया है
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर प्रदेश सरकार द्वारा बुलाया गया विधानसभा का विशेष सत्र शुरू हो गया है। 36 घंटे चलने वाले इस सत्र का विपक्षी दलों ने विरोध किया है। सत्र की शुरुआत में ही सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष ने बापू का अपमान किया है। विपक्ष दुर्योधन की भूमिका में है।
महान समाज सुधारक और नारी शिक्षा के प्रबल समर्थक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती पर दास ने कहा कि जामताड़ा जिला उनकी कर्मभूमि रही है अतः अब करमा टांड प्रखण्ड का नाम बदलकर ईश्वरचंद्र विद्यासागर प्रखंड कर दिया जायेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच नारियल फोड़कर नए पुलिस मुख्यालय का उद्घाटन किया।