मेदांता के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने बताया कि, उनकी सेहत में सुधार है। मुलायम सिंह यादव को मेदांता हॉस्पिटल से सोमवार सुबह 7 बजे अपने लखनऊ आवास पर लाया गया। मुलायम सिंह के पेट में सूजन की शिकायत पर 7 मई को भी मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कई दिनों से पेट में कब्ज की परेशानी थी। कोलोनोस्कोपी के बाद उन्हें आराम मिल गया था। जिसके बाद वे घर चले गए थे।