समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव का सोमवार 10 अक्टूबर को निधन हो गया। वे 82 साल के थे। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। मुलायम सिंह यादव अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। देश की राजनीति में उनका परिवार सबसे बड़ा है। यादव परिवार के 25 से ज्यादा लोग राजनीति में सक्रिय हैं। आइए जानते हैं चुनिंदा सदस्यों के बारे में।
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर प्रदेश की योगी सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। वहीं उनके निधन से उनकी 55 साल पुरानी दोस्ती टूट गई। नेताजी हमेशा एक बड़े भाई की तरह पूरे परिवार का ख्याल रखते थे।
यूपी के पूर्व सीएम और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनके पार्चिव शरीर को सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव सैफई ले जाया गया है। निधन की सूचना के बाद सैफई में नेताजी के अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ जुट रही है।
मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक जीवन की कुछ घटनाएं ऐसी रही, जिन्होंने उनकी छवि को काफी नुकसान पहुंचाया और उनके राजनीतिक करियर के लिए खतरा बनीं। ऐसा ही एक वाक्या गेस्ट हाउस कांड है। जो यूपी की राजनीति में कलंक साबित हुई।
पूर्व रक्षामंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया। नेतीजी ने 93 दिन बाद उसी अस्पताल में अंतिम सांस ली जहां उनकी पत्नी साधना गुप्ता ने दुनिया का अलविदा कहा था।
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोमवार को निधन हो गया। वह पिछले काभी समय से बीमार चल रहे थे। नेताजी का अंतिम संस्कार यूपी के सैफई में किया जाएगा।
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद पहली तस्वीर सामने आई। इस तस्वीर में गृहमंत्री अमित शाह श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने अखिलेश यादव से मुलाकात भी की।
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का इलाज लंबे समय से मेदांता अस्पताल में चल रहा था। मुलायम सिंह यादव की मौत की खबर सुनते ही समर्थको में शोक की लहर दौड़ गई। नेतीजी अपने राजनीतिक जीवन में कई बार उतार चढ़ाव देखे पर विपरीत परिस्थितियों में भी कभी धैर्य नहीं खोया।
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को व्यवहारिक तौर पर भी लोग खूब पसंद करते थे। जानकार बताते हैं कि उनके दरवाजे से कभी कोई खाली हाथ नहीं जाता था। नेताजी को सामने वाले की जरूरत का एहसास होते ही वह उसकी सहायता करते थे।
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा समर्थकों में शोक की लहर है।