यूपी के जिले मेरठ में पुलिस ने डबल मर्डर की गुत्थी को सुलझा दिया है। पुलिस ने मर्डर के मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही लूटा गया लाखों रुपए का नकदी व सोने के जेवर को भी आरोपियों के पास से बरामद किया है।
नोएडा में महिला से बदसलूकी करने वाला भाजपा का गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को अभी-अभी नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। श्रीकांत को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया है। अब उसे नोएडा ले जाने की तैयारी हो रही है। श्रीकांत त्यागी के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ भी सख्त हो गये थे।
यूपी के मेरठ में डबल मर्डर की घटना सामने आने के बाद सनसनी मच गई। इस वारदात को आरोपियों ने शास्त्री नगर इलाके में घर के पीछे के दरवाजे से दाखिल होकर अंजाम दिया। मामले के बाद आईजी और एसएसपी मौके पर पहुंचे।
वशीउल्लाह ने जैसे ही तेल छिड़ककर खुद को आग लगाई, वह आग की लपटों में घिर गया। चिल्लाते हुए भागने लगा। जो कपड़े पहने थे, वह जलकर शरीर पर ही चिपक गए। जबकि चप्पल सड़क पर पड़ी थी। एक पॉलीथिन बीच सड़क पर मिली है, जिसमें कुछ कागजात हाथ में बताए गए।
यूपी के मेरठ जिले में गर्भवती पत्नी को जांत कराने के लिए एक युवक सीएचसी सरधना गया था। कुछ समय तक महिला लेबर रूम से बाहर नहीं आई तो गेट खोलकर पति भी अंदर चला गया। महिला डॉक्टर ने बिना अनुमति उसके प्रवेश करने का विरोध किया।
यूपी के मेरठ में सामूहिक विवाह योजना के मंडप में अचानक ही भगदड़ मच गई। दरअसल यहां नाबालिग लड़कियों का विवाह करवाया जा रहा था। जैसे ही पुलिस, चाइल्ड लाइन और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम पहुंची तो लोग भागते नजर आएं।
यूपी के मेरठ जिले में एक पाकिस्तानी अफसर ने युवती के साथ दुष्कर्म किया है। इतना ही नहीं युवती ने अपने देवर और ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायत दी है। साथ ही युवती ने पुलिस को अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े सबूत भी दिए हैं।
यूपी के मेरठ जिले में गुरुवार की रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दिल्ली एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार एक कांवड़िए की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, सड़क पर हुए भीषण हादसे में कांवड़िया करीब 30 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया।
यूपी के मेरठ जिले में कांवड़ यात्रा पर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। सावन के पावन महीने में प्रशासन ने स्कूल-कॉलेजों को 19 जुलाई से 27 जुलाई तक का अवकाश घोषित कर दिया है। इसकी जानकारी शहर के विद्यालय निरीक्षक द्वारा बताई गई है।
मेरठ में पुलिस ने अवैध रूप से संचालित एक कसीनो में छापेमारी की। इस दौरान वहां से 10 विदेशी लड़कियों समेत 43 लोगों को गिरफ्तार किया गया। कथिततौर पर यह कसीनो स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से ही संचालित हो रहा था।