सकाबा में ‘मेक्सिको हॉस्पिटल’ के निदेशक गुआदालबेर्टो लारा ने बताया कि कोचाबम्बा शहर के निकट सकाबा में हताहत होने वाले अधिकतर लोगों को गोलियां लगी हैं।
90 साल की सिंगर लता मंगेशकर पिछले 6 दिन से मुंबई के बीच कैंडी अस्पताल में भर्ती है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। बावजूद इसके उनके निधन की खबर सोशल मीडिया पर जमकर फैल रही है।
स्पाइस जेट की फ्लाइट में शुक्रवार को चार महीने की बच्ची की मौत हो गई। यह फ्लाइट सूरत से मुंबई जा रही थी। अभी मौत की वजहों का पता नहीं चल पाया है। बच्ची के शव को अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह मामला ऐसी सामाजिक कुरीति से जुड़ा है, जिसके खिलाफ अब आवाज उठने लगी है। लेकिन दूरदराज के इलाकों में अब भी यह प्रथा परेशानी बनकर सामने आ जाती है। गांववालों की इसी प्रथा से परेशान है एक फैमिली। जानें पूरा मामला..
दक्षिण-पूर्व ईरान में एक ट्रक दुर्घटना में 28 अफगान नागरिकों की मौत हो गई।
मराठी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस सिंगर गीता माली की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। ये हादसा मुंबई-आगरा हाईवे पर हुआ। गीता के साथ उनके पति विजय माली भी थे। इस हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हादसा इतना भीषण था कि हम लोग जब वहां पहुंचे तो हमारा दिल दहल गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंपो की छत धामके से अलग हो गई। उसमें सवार कई लोगों के हाथ-पैर कट गए। बस कीयरिंग भी ड्राइवर सीट के अंदर चली गई।
ये दर्दनाक घटना जयपुर में मंगलवार सुबह हुई है। जहां एक सनकी आशिक गोविंद ने अपनी कार के अंदर पहले तो लड़की को गोली मारी। फिर इसके बाद उसने अपनी कनपटी पर गन रखकर खुद को शूट कर लिया।
जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार को एक यात्री वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने के कारण पांच महिलाओं और तीन बच्चों समेत 16 लोगों की मृत्यु हो गयी। इसमें से 14 लोग मंगोता गांव के थे। आज शाम सभी का अंतिम संस्कार किया गया।
काबुल में सुबह भीड़-भाड़ वाले इलाके में एक छोटी वैन में विस्फोट हुआ जिसके कारण चार विदेशी नागरिकों समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी। सुरक्षा कंपनी के चार विदेशी सदस्यों सहित दस लोग घायल हो गए है।