उदयपुर में दिवाली की तैयारी कर रहे घर में करंट दौड़ने से परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पूरा परिवार एक साथ खत्म हो गया, सिर्फ एक बच्ची बची।
मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर टोल प्लाजा के पास एक इनोवा कार ने पहले मर्सिडीज को टक्कर मारी। इसके बाद भागने की कोशिश में कई और गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई और छह घायल हो गए।
फ्लोरिडा के एक हाई स्कूल में 5 किलोमीटर दौड़ के दौरान एक 14 साल के लड़के की मौत के बाद हंगामा मच गया। नॉक्स मैकएवेन नाम के छात्र को रनिंग के दौरान कार्डियक अरेस्ट आया और वो इस दुनिया को अलविदा कह गया।
आठों अधिकारी गिरफ्तारी के समय डहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजीज और कंसल्टेंसी सर्विसेज के लिए काम कर रहे थे।
ब्राजील की रहने वाली लुआना एंड्रेड अब इस दुनिया में नहीं हैं। 29 साल की उम्र में उनकी लिपोसक्शन सर्जरी के दौरान मौत हो गई। उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था।फुटबॉलर नेमार ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
अमेरिका में 24 साल के भारतीय छात्र वरुण राज पुचा की मौत हो गई है। 29 अक्टूबर को उसे जिम में एक हमलावर ने चाकू मार दिया था। सिर में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
अमेरिका ने सीरिया में ईरान से जुड़े हथियार भंडार पर हवाई हमला किया है। इसके चलते 9 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने कहा है कि हमला आत्मरक्षा के लिए किया गया है।
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक स्लीपर बस में भीषण आग लगने से दो लोगों की जलने के कारण मौत हो गई है। यह बस जैसे ही फ्लाईओवर पर चढ़ना शुरू हुई, वैसे भी आग का गोला बन गई।
अजमेर की कृष्णा कॉलोनी में पटाखे के गोदाम में धमाका हो गया। गोदाम में कई हजार किलो बारूद रखा हुआ था। हादसे में एक महिला की मौत और दो अन्य जख्मी हुए हैं।
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की गाड़ी और एक बाइक की जोरदार टक्कर हो गई है। इस हादसे में बाइक सवार टीचर की मौत हो गई है। जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।