राखी सावंत और आदिल दुर्रानी की शादी 29 मई 2022 को हुई थी। लेकिन वे 7 महीने तक इसे सबसे छुपाए रहे। निकाह के दौरान राखी सावंत ने अपना धर्म बदला है। यह जानकारी भी राखी के वकील ने दी है। उन्होंने बताया, "जी हां, राखी ने निकाह के लिए इस्लाम अपनाया है और उन्होंने अपना नाम फातिमा रख लिया है।"