1 मार्च, मंगलवार को भगवान शिव का प्रिय त्योहार महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) मनाया जाएगा। पुराणों के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव ने लिंग रूप में प्रकट होकर विष्णुजी और ब्रह्माजी की परीक्षा ली थी। बाद में इन दिनों देवताओं ने लिंग रूपी शिव का पूजन किया था। तभी से इस तिथि पर भगवान शिव की पूजा की परंपरा चली आ रही है।