7 अप्रैल, गुरुवार को मंगल ग्रह राशि बदलकर मकर से कुंभ राशि में आ चुका है। इस राशि में पहले से ही गुरु और शुक्र ग्रह स्थित है। इस तरह एक ही राशि में 3 ग्रह होने से कुंभ राशि में त्रिग्रही योग बन रहा है। इसके तुरंत बाद यानी अगले दिन 8 अप्रैल, शुक्रवार को बुध ग्रह राशि बदलकर मीन से मेष में आ जाएगा।

उज्जैन. 8 अप्रैल को बुध के राशि बदलते ही मीन राशि में बनी सूर्य और बुध की जोड़ी टूट जाएगी और बुधादित्य योग भी समाप्त हो जाएगा। हालांकि 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में आते ही बुधादित्य नाम का राजयोग दोबारा बन जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार ग्रहों की ये युति शुभ फल देने वाली रहेगी। बिजनेस और नौकरी कर रहे लोगों के इस दौरान सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- Ram Navami 2022: ‌‌‌‌वो कौन-सी रामायण है, जिसे श्रीराम ने स्वयं सुना था, कितनी भाषाओं में लिखी गई है राम कथा?

अगले सप्ताह 4 ग्रह बदलेंगे राशि
अप्रैल 2022 के पहले सप्ताह में दो ग्रहों (मंगल और बुध) के राशि परिवर्तन के बाद दूसरे सप्ताह के पहले ही दिन यानी 12 अप्रैल को राहु-केतु राशि बदलेंगे। राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद 13 अप्रैल को देवगुरु बृहस्पति कुंभ राशि से निकलकर मीन में प्रवेश करेगा। मीन इनकी स्वयं की राशि है। इसलिए गुरु के राशि परिवर्तन का शुभ माना जा रहा है। 14 अप्रैल को सूर्य मीन राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेगा। ऐसा होते ही खर मास भी समाप्त हो जाएगा और शुभ कार्यों पर लगी रोक हट जाएगी। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर देश-दुनिया के साथ-साथ सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2022: उज्जैन में है मंगल देवता का प्राचीन मंदिर, पूरे भारत में सिर्फ यहां होती है ये ‘खास’ पूजा

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

8 को खत्म होगा ये राजयोग और 14 को फिर बन जाएगा
ज्योतिषियों के अनुसार जब सूर्य और बुध एक राशि में होते हैं तो बुधादित्य नाम का शुभ योग बनता है। इस राजयोग भी कहा जाता है। वर्तमान में सूर्य और बुध मीन राशि में एक साथ हैं। 8 अप्रैल को जैसे ही बुध राशि बदलकर मेष में आएगा ये शुभ योग भी समाप्त हो जाएगा, लेकिन 14 अप्रैल को सूर्य के भी मेष राशि में आते ही ये शुभ योग दोबारा बन जाएगा। चूंकि सूर्य मेष राशि में उच्च स्थिति में होता है इसलिए इस शुभ योग का असर और भी बढ़ जाएगा। इस शुभ योग के प्रभाव से कुछ राशि के लोगों को नौकरी में तरक्की और सम्मान में वृद्धि होगी। 

ये भी पढ़ें- 

यमुना छठ 7 अप्रैल को, इस दिन यमराज और सूर्यदेव की पूजा भी होती है, जानिए महत्व व खास बातें


Chaiti Chhath Puja 2022: 5 अप्रैल से शुरू हो चुकी है चैती छठ पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त, कथा व अन्य खास बातें

Chaitra Navratri 2022: 10 अप्रैल से पहले करें राशि अनुसार ये आसान उपाय, खुल सकते हैं किस्मत के दरवाज

Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि के दौरान भूलकर भी न करें ये 4 काम, हो सकता है कुछ अशुभ

2 अप्रैल से शुरू होगा विक्रम संवत् 2079, कौन हैं इस वर्ष का राजा और मंत्री, किस ग्रह को मिला है कौन-सा पद?