राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को YouTube पर लाइवस्ट्रीम किया गया। यह YouTube पर सबसे अधिक देखा जाने वाला लाइवस्ट्रीम बन गया है।
अयोध्या में राम मंदिर के दरवाजे जनता के लिए खुल गए हैं। राम लला के दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है।
रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर अंबानी फैमिली (Ambani Family at Ayodhya) भी अयोध्या पहुंची। इस मौके पर अंबानी परिवार एक ही फ्रेम में नजर आया। मुकेश-नीता अंबानी के साथ उनके दोनों बेटे-बहू, बेटी और दामाद आनंद पीरामल भी दिखे।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान 65 साल के रामकृष्ण श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ गया। एयर फोर्स की मेडिकल टीम ने उनकी जान बचाई।
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी को राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।
राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आज अभिजीत मुहूर्त पर संपन्न हुआ। लेकिन इस उत्सव पर जालसाजों की नजर पड़ गई है। कई सायबर अपराधी अब एक्टिव हो गए है। ये जालसाज राम मंदिर और प्राण-प्रतिष्ठा की रील दिखाकर श्रद्धालुओं को ठगने का कम कर रहे है।
पीएम मोदी ने श्रमिकों से कहा, 'राम मंदिर का भव्य निर्माण बेहद अद्भुत काम है। अब हमें इस काम को और तेजी से बढ़ाना है। इसके साथ ही सावधानी भी बरतनी है। यह मंदिर अपने आप में ऐतिहासिक है औऱ इसे संवारने का काम आप सभी ने किया है।'
अयोध्या में आज यानी 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरा हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की जनता को संबोधित किया। उन्होंने अपने वक्तव्य की शुरूआत में दोहे से की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे राम आ गए हैं। कहा आज दिग दिगंत, पूरा ब्रह्मांड इस ऐतिहासिक पल का साक्षी है।
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए कई बी टाउन सेलेब्स वहां पहुंचे, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी अपने पति रणबीर कपूर के साथ वहां पहुंची। इस दौरान उन्होंने बहुत खास साड़ी पहनी, जिसमें रामायण का चित्रण है।