राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज रांची विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षान्त समारोह में कहा कि झारखंड देश के 40 प्रतिशत खनिजों से भरा पूरा तो है ही, बल्कि यहां की मानवीय प्रतिभा भी अप्रतिम है, क्योंकि यहीं से परमवीर चक्र विजेता शहीद एल्बर्ट एक्का, क्रिकेट की दुनिया के अनमोल हीरे महेन्द्र सिंह धोनी, हॉकी टीम के कप्तान जयपाल सिंह मुंडा और तीरंदाज दीपिका कुमारी जैसी विश्व प्रतिभाओं ने भी जन्म लिया है।