इस टीवी शो में काम करने वालों को एक साल से नहीं मिली सैलेरी तो प्रोड्यूसर के घर बाहर किया प्रोटेस्ट

Jul 24 2020, 06:28 PM IST

शो की टीम ने मेकर्स पर बीते एक साल से अपनी सैलेरी न देने का आरोप लगाया था। वहीं जान खान ने तो शो के मेकर्स के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने मेकर्स की पोल खोलते हुए बताया था कि अपनी ही फीस को हासिल करने के लिए उनको कितनी मशक्कत करनी पड़ रही है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी खुलासा किया था कि सैलेरी न मिलने की वजह से कई लोग आत्महत्या करने के बारे में भी सोच रहे हैं। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पत्र भी लिखा था।