कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का जल्द ही लखनऊ में स्थाई ठिकाना होगा। वह अपने लिए लखनऊ में घर देख रही हैं। साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका यूपी में लम्बा समय देना चाहती हैं। यहां रहकर वह कांग्रेस पार्टी को में नई ऊर्जा का संचार करने के लिए नए व पुराने कार्यकर्ताओं को एक्टिव करेंगी। वह लखनऊ में रहकर ही पार्टी की गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहती हैं।