ED की रेड अवैध खनन व रंगदारी के मामले में चल रही है। सीएम हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश के रांची स्थित आवास समेत करीब 11 ठिकानों पर छापामार कार्रवाई हो रही है। प्रेम प्रकाश के आवास से 2 एके 47 मिली है।
बिहार की सियासत के चाणक्य कहे जाने वाले सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर पलटी मार ली है। उन्होंने 5 साल पुराना बीजेपी का साथ छोड़ दिया है। एनडीए से गठबंधन तोड़ने के बाद नीतीश कुमार फिर से लालू यादव की पार्टी राजद के सहयोग से बिहार मे सरकार बनाने जा रहे हैं।
बिहार में लालू प्रसाद के करीबी भोला यादव की सीबीआई के द्वारा अरेस्ट करने के बाद ट्वीटर पर फिर आमने सामने आई लालू की बेटी और मांझी की बहू। CBI रेड पर रोहिणी ने उठाए सवाल, तो दीपा ने दे डाली धमकी, देखिया पूर्व मुख्यमंत्री की बहू ने क्या कहा?
बिहार में हुई सीबीआई रेड में लालू यादव के 17 ठिकानों में छापेमारी के समय रेलवे भर्ती घोटालें में यादव के करीबी भोला यादव का नाम आने पर अरेस्ट किया गया था। उसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से CBI को 7 दिन के लिए रिमांड में रखने की परमिशन मिली है ताकि मामले में पूछताछ की जा सके।
झारखंड की रांची हाईकोर्ट ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से दोषियों की सजा की अवधि की मांगी जानकारी। वहीं CBI लगातार चारा घोटलें के आरोपी लालू प्रसाद की सजा को बढ़ाने की मांग करती रही, और इसके लिए याचिका दायर की है।
सीबीआई ने इससे पहले लालू यादव से जुड़ीं 17 जगहों पर छापेमार कार्रवाई की थी। सीबीआई ने यह कार्रवाई करीब 14 घंटे तक की थी। मामला साल 2004-2009 के रेलवे भर्ती घोटाले का है। इस मामले का मास्टर माइंड भोला यादव को माना जा रहा है।
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। वह बेड पर खुद से बैठ पा रहे हैं और सहारे से खड़े हो रहे हैं।
राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके शरीर में कोई मूवमेंट नहीं हो रहा है और हालत स्थिर बनी हुई है। लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने कहा कि लालू जी के लिए दुआ करें।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव की हालत गंभीर बनी हुई है। एम्स के डाक्टर लगातार लालू प्रसाद यादव के सेहत की निगरानी कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ देश भर में लालू प्रसाद यादव के लिए दुआओं का दौर जारी है।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की हालत गंभीर बनी हुई है, बुधवार शाम उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए पटना से दिल्ली लाया गया। फिलहाल उनको अभी एम्स में भर्ती करवाया गया है। वहां उनका इलाज शुरू हो गया है। हालांकि उनकी बॉडी कोई मूवमेंट नहीं कर रही है।