भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी पद्मा एकादशी, परिवर्तिनी एकादशी (Parivartini Ekadashi 2021), वामन एकादशी और डोल ग्यारस के नाम से जानी जाती है। माना जाता है कि परिवर्तिनी एकादशी पर भगवान विष्णु अपनी शेषशैय्या पर करवट बदलते हैं। इस बार ये एकादशी 17 सितंबर, शुक्रवार को है।