Covid 19 Vaccination : भारत ने अब तक 175.03 करोड़ लोगों को कोविड वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगा दी है, जबकि 77.26 करोड़ लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं। देश में 16 जनवरी 2021 को टीकाकरण शुरू हुआ था। पहले चरण में हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया था। इसके बाद वैक्सीनेशन के अलग-अलग चरणों के जरिये इसका कवरेज बढ़ाया गया।