दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटें जीतकर हैट्रिक लगाई है। वहीं, सरकार बनाने का दावा करने वाली भाजपा को सिर्फ 8 सीटों पर जीत मिली है। भाजपा को 9 महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में दिल्ली की इसी जनता ने झोलीभर कर वोट दिए थे।
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में आप पार्टी ने एक बार फिर भारी बहुमत हासिल किया है। तीसरी बार आप पार्टी सरकार बनाएगी। मतगणना की सबसे खास बात यह है कि चुनाव में सबसे बड़ी जीत आप उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान की है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत मिली है। इसी के साथ भाजपा को झारखंड के बाद एक और राज्य में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा।
शाहीन बाग में 58 दिन से सीएए के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने रास्ता रोक रखा है। लेकिन जब एक शव को उसी रास्ते में ले जाने की बात आई तो प्रदर्शनकारी हट गए। रविवार को बंद रास्ते को शवयात्रा के लिए कुछ देर के लिए खोल दिया गया।
उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारी सड़कों को अवरूद्ध और लोगों के लिए असुविधा पैदा नहीं कर सकते।
यूपी के कानपुर में बीते 20 दिनों से नागरिकता कानून के खिलाफ चल रहा महिलाओं का धरना शनिवार को खत्म हो गया। एसएसपी और डीएम ने मौके पर जाकर महिलाओं को समझाया। इसके बाद प्रदर्शनकारी महिलाओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंप धरना खत्म कर दिया।
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत जीता, शाहीन बाग हारा। कांग्रेस, कम्यूनिस्ट और अरविंद केजरीवाल उसके मुख्य संरक्षक थे, जनता ने उन्हें नकार दिया।
दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ 50 से ज्यादा दिनों से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहीन बाग में फातिमा नाम की एक प्रदर्शनकारी महिला ने हवन किया और मंत्र पढ़े।
आम आदमी पार्टी सहित कांग्रेस ने राम मंदिर ट्रस्ट गठन की टाइमिंग को लेकर सवाल खड़े किए हैं। विपक्ष ने एकसुर में कहा कि दिल्ली चुनाव को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार ने ट्रस्ट के गठन की घोषणा ऐसे समय में की है।
शाहीन बाग में सीएए के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है। इस बीच प्रदर्शन में शामिल होने वाली महिला के 4 महीने के बच्चे की मौत हो गई, जिसपर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि शाहीन बाग में बच्चे की मौत हो गई और वो महिला कहती है कि मेरा बेटा शहीद हो गया।