कैलाश सारंग को कंधा देते समय भावुक हुए शिवराज सिंह, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Nov 15 2020, 11:19 AM IST

भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग का अंतिम संस्कार रविवार दोपहर 4.30 बजे सुभाष नगर विश्राम घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया। मुखाग्नि उसके बड़े बेटे विवेक सारंग और छोटे बेटे कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग दोनों ने मिलकर दी। बता दें कि पूर्व सांसद कैलाश सारंग का 87 वर्ष की उम्र में मुबई में निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे, मुंबई के बॉम्बे अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। सारंग को 12 दिन पहले इलाज के लिए 2 नवंबर को एयर एंबुलेंस से भोपाल से मुंबई शिफ्ट किया गया था। पार्थिव देह को विशेष विमान से रविवार को भोपाल लाया गया था।