अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर किए गए इस सर्वे में 5795 महिलाएं शामिल हुईं थीं, जिनमें आगरा की 580 महिलाएं शामिल थीं। जनवरी में तैयार इस सर्वे की रिपोर्ट चौंकाने वाली आई है। संस्था के निदेशक डॉ. प्रणव प्रकाश के मुताबिक इन 10 बड़े शहरों में 32 फीसदी ऐसी महिलाएं हैं, जो बीमार होने के बाद भी काम पर जाती हैं। इसमें ताज नगरी आगरा की हालत सबसे ज्यादा खराब है। यहां कामकाजी महिलाओं में ओवरटाइम का औसत 72 फीसद है।