हरियाणा विधानसभा चुनाव में पेंच फंस गए हैं। किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। भाजपा को 40, कांग्रेस को 31, जेजेपी को 10 और अन्य को 9 सीट मिलती दिख रही है। इस बीच खबर आ रही है कि मनोहर लाल खट्टर राज्यपाल से मिलकर इस्तीफा दे सकते हैं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले हैं। परिणाम के रुझानों के मुताबिक यहां भाजपा को 40 सीट, कांग्रेस 31, जेजपी 10, निर्दलीय 7 सीटों पर आगे है। लेकिन वोट प्रतिशत की बात करें तो भाजपा को 36.22% और कांग्रेस को 28.36% वोट मिले हैं।
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के रुझान लगातार आ रहें है। इसी कड़ी में 90 सीटों वाली हरियाणा की सत्ता का समीकरण बेहद रोचक हो गया है। चुनाव से पहले भाजपा ने नारा दिया था 'अबकी बार, 75 पार', लेकिन रुझान में बहुमत के आंकड़े 46 तक पहुंचती नहीं दिख रही है।
हरियाणा में त्रिशंकु सरकार के आसार नजर आने लगे हैं। भाजपा और कांग्रेस में पेंच फंसा है। वहीं, जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं।
लोकसभा चुनाव के कुछ महीनों बाद हरियाणा में 90 सीटों के नतीजे बीजेपी के लिए ठीक साबित नहीं हुए। 2014 में अकेले दम अपनी सरकार बनाने में कामयाब हुई पार्टी इस बार त्रिशंकु के फेर में फंस गई है।
हरियाणा में भाजपा बहुमत से पिछड़ती नजर आ रही है। हालांकि, अभी भी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी है। कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के चेहरे पर चुनाव लड़ा। भूपेंद्र हुड्डा बड़े जाट नेता हैं।
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के रुझान आना शुरू हो गए हैं। जिसे देख कर भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने अपना ग्रेटर नोएडा का दौरा रद्द कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पार्टी आलाकमान ने दिल्ली बुला लिया है। बता दें कि अमित शाह को गुरुवार को आईटीबीपी से जुड़े एक कार्यक्रम शामिल होने जाना था। खबरों के मुताबिक शाह दोपहर 2 बजे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ खबर मिली है कि सोनिया गांधी ने भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा से पोन पर बात की है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम चौंका सकते हैं। परिणाम के शुरुआती रुझानों में भाजपा बहुमत से खिसककर नीचे आ गई है। सुबह भाजपा 45 से ऊपर थी, जो खिसककर 40 पर आ गई है। वहीं कांग्रसे 33 और जेजेपी 11 सीटों पर आगे चल रही है।
महाराष्ट्र और हरियाणा में मतगणना जारी है। महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना का गठबंधन शानदार जीत की ओर बढ़ता नजर आ रहा है, लेकिन वोटों की गिनती बढ़ने के साथ ही हरियाणा की लड़ाई दिलचस्प होती जा रही है। हरियाणा में कई बीजेपी के दिग्गज पीछे चल रहे हैं।
विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट को आदमपुर सीट से मैदान में उतारा है। फोगाट इस सीट से शुरुआती रूझान में आगे नजर आ रही हैं। हालांकि रूझाने में यह भी दिख रहा है कि कांग्रेस बीजेपी से आगे बढ़त बनाते हुए चल रही है।