हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणामों के रुझान चौंका रहे हैं। रुझानों के मुताबिक राज्य में भाजपा बहुमत से फिसलकर 44 पर आ गई है। वहीं कांग्रेस 32 और जेजेपी 8 और अन्य 6 सीट पर आगे है। ऐसे में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मीडिया से प्रतिक्रिया लेनी चाही, तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बहुमत मिलेगा।
हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर सोमवार को 68.47% मतदान हुआ। आज यानी 24 अक्टूबर को नतीजे आ रहे हैं। इसको लेकर पहलवान बबीता फोगट का बयान आया है।
हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर सोमवार को 68.47% मतदान हुआ। आज यानी 24 अक्टूबर को नतीजे आ रहे हैं। इसको लेकर JJP के दुष्यंच चौटाला का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा ना बीजेपी, ना कांग्रेस 40 पार करेगी, सत्ता की चाबी जेजेपी (जननायक जनता पार्टी) के हाथ में है।
बता दें कि मतदान के दौरान कई बूथों पर गड़बड़ी की खबरें सामने आई थी। साथ ही पिछले 10 सालों में कम वोटिंग दर्ज की गई है।
निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा के पांच विधानसभा सीटों पर कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक फिर से मतदान होगा। जींद जिले के उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 71, झज्जर जिले में बेरी निर्वाचन क्षेत्र के 161 में पुन: मतदान की व्यवस्था की गई है।
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ। 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। 90 सीटों वाले हरियाणा में भाजपा के पास 2014 विधानसभा और 2019 लोकसभा चुनाव का प्रदर्शन दोहराने का मौका है। वहीं, कांग्रेस भाजपा के विजयी रथ को रोकना चाहेगी।
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 5 बजे तक 60% मतदान हुआ। 2014 के विधानसभा चुनाव की तुलना में वोट प्रतिशत 16% कम रहा। 2014 में 76.6% मतदान हुआ था। मतदान के लिए 19578 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 90 में से 73 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं, जबकि अन्य 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।
चंडीगढ़: हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान की सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। राज्य की सभी सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं। इस वक्त मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार सत्ता में काबिज है। जबकि मुखी विपक्षी के रूप में कांग्रेस और इंडियन नेशनल लोकदल हैं।
8-19 वर्ष की आयु समूह के 3,82,446 मतदाता हैं, जबकि 40,67,413 मतदाता 20 से 29 साल की आयु समूह के हैं। वहीं 44,92,809 मतदाता 30 से 39 साल की उम्र की श्रेणी में आते हैं। चुनाव में 105 महिलाओं समेत 1,169 मतदाता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश 11 सीटों पर उपचुनाव में होने हैं जिसके लिए भाजपा, बसपा, सपा और कांग्रेस ने सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इन सीटों पर कुल 110 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।