हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणामों के रुझान चौंका रहे हैं। रुझानों के मुताबिक राज्य में भाजपा बहुमत से फिसलकर 44 पर आ गई है। वहीं कांग्रेस 32 और जेजेपी 8 और अन्य 6 सीट पर आगे है। ऐसे में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मीडिया से प्रतिक्रिया लेनी चाही, तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बहुमत मिलेगा।

चंडीगढ़. हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणामों के रुझान चौंका रहे हैं। रुझानों के मुताबिक राज्य में भाजपा बहुमत से फिसलकर 44 पर आ गई है। वहीं कांग्रेस 32 और जेजेपी 8 और अन्य 6 सीट पर आगे है। ऐसे में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मीडिया से प्रतिक्रिया लेनी चाही, तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बहुमत मिलेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर सोमवार को 68.47% मतदान हुआ। 2014 में 76.6% मतदान हुआ था। मतदान के लिए 19578 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। 90 में से 73 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं, जबकि अन्य 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। हरियाणा में लगभग 1 करोड़ 83 लाख मतदाताओं ने अपने अधिकार का उपयोग किया। 1169 उम्मीदवारों की विधानसभा चुनाव 2019 में किस्मत आजमाई थी। 9% महिला उम्मीदवार हैं। 2014 में भी 9% महिला उम्मीदवार थीं। हरियाणा में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। जबकि इनेलो और जेजेपी भी चुनावी मैदान में है।

हरियाणा में 2014 के परिणाम
2014 में हरियाणा में भाजपा को 47 (33.3%), आईएनएलडी (इंडियन नेशनल लोकदल) को 19 (24.2%), कांग्रेस 15 (20.7%), एचजेसीबीएल (हरियाणा जनहित कांग्रेस) को 2 (3.6%), आईएनडी को 5 (10.6%) और अन्य को 2 (7.6%) वोट मिले थे।

(हाई प्रोफाइल सीटों पर हार-जीत, नेताओं का बैकग्राउंड, नतीजों का एनालिसिस और चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें)