झारखंड में खत्म हुआ राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिंहा का प्रचार। रांची में बोले- चुनाव विचारधारा की लड़ाई, अंतररात्मा की आवाज सुन वोट दें। 18 जुलाई को होने है राष्ट्रपति पद के चुनाव, 24 को देश को मिलेगे नए राष्ट्रपति।
ज्योतिष अरविंद तिवारी मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं। झारखंड में सरकार गिरने की भविष्यवाणी से पहले वो कई अलग-अलग मुद्दों पर भी भविष्यवाणी कर चुके हैं। जिनमें से कुछ सही साबित हुई हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को अपने एक दिवसीय दौरे पर देवघर आने वाले हैं। उनके आगमन की तैयारियां जोरों पर है। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरन परिवार के साथ देवघर पहुंचे हैं। उन्होंने गभगृह में बाबा वैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की।इसके बाद सीएम पीएम के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया।
झारखंड के CM हेमंत सोरेन के MLA प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के घर शुक्रवार को ईडी की टीम ने छापा मारा था। जिस पर पूछताछ करने के लिए उत्तराखंड ले गई थी। पूछताछ पूरी होने के बाद वापस लौच रहे है प्रतिनिधि। कई जरूरी जानकारी ईडी को पता चली है।
झारखंड के कांग्रेस विधायक ने अपने ही सरकार को दिखाया आईना। एमएलए इरफान अंसारी ने बालू लूट का वीडियो बना सीएम से लगाई गुहार, कहा- राज्य में लूटपाट मची है, जल्द कार्रवाई करें।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े शेल कंपनी व खनन मामले में शुक्रवार 8 जुलाई को फिर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। आज अदालत ने विधायक बसंत सोरेन (सीएम हेमंत के भाई) और रवि केजरीवाल को नोटिस जारी किया है। अदालत ने उपायुक्त के जरिए नोटिस भेजने का निर्देश दिया है। मामले में अगली सुनवाई 22 जुलाई को होगी।
झारखंड के सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के 9 ठिकानों पर शुक्रवार 8 जुलाई को ईडी की छापेमारी हुई। इसकी जानकारी भाजपा नेता ने ट्वीट कर दी। रेड सुबह 5 बजे की गई। तीन राज्यो की ईडी की टीम आई है।
झारखंड के गोड्डा में वहां के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कई योजनाओं का उद्घाटन किया। साथ उनकी सरकार द्वारा किए सभी लाभान्वित कार्यों का भी जिक्र अपने भाषण में किया। इसके अलावा पिछली सरकारों को भी आडे़ हाथों लिया।
शुक्रवार को पूजा सिंघल और उनके करीबियों से जुड़े 25 ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा था। तब उनके सीए सुमन सिंह के पास से 19.31 करोड़ कैश मिले। इसके बाद सुमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में ईडी ने बताया कि मनरेगा घोटाले के दौरान पूजा सिंघल कई जिलों में डीसी थीं, तब उनके और उनके पति के खाते में 1.43 करोड़ रुपए थे।
चुनाव आयोग ने बीजेपी नेताओं की शिकायत पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नोटिस जारी कर दस मई तक जवाब मांगा है। अपनी अध्यक्षता वाली कमेटी से अपने लिए खनन पट्टा आवंटन करने और सारी मंजूरियों को देने पर उन पर कार्रवाई की मांग की गई है।