टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympic) में गुरुवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया। हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलिंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने हॉकी टीम को बधाई दी। फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने भी ट्वीट करते हुए टीम इंडिया को शुभकामनाएं दीं, लेकिन वो ऐसा करने के चक्कर में एक गलती कर बैठे।