आज के समय में लोग अपने घरों की छत पर धार्मिक रूप से ध्वजा लगाते हैं। हिंदू धर्म में मुख्य रूप से केसरिया या पीले रंग का ध्वज लगाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में भी ध्वज से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। 

उज्जैन. हिंदू धर्म में ध्वज का विशेष महत्व बताया गया है। प्रत्येक मंदिर के शिखर पर ध्वज लगाने की परंपरा सदियों पुरानी है। आज के समय में लोग अपने घरों की छत पर धार्मिक रूप से ध्वजा लगाते हैं। हिंदू धर्म में मुख्य रूप से केसरिया या पीले रंग का ध्वज लगाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में भी ध्वज से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। ध्वजा लगाते समय कई बातों का ध्यान रखा जाता है। तभी इससे संबंधित शुभ फल हमें प्राप्त होते हैं। आगे जानिए ध्वज लगाने से जुड़ी खास बातें…

कैसे हो ध्वज का रंग?
सनातन धर्म में भगवा और केसरिया रंग की ध्वजा लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए भगवा केसरिया या फिर पीले रंग में से किसी एक रंग की ध्वजा लगा सकते हैं। ये तीनों ही रंग ध्वजा के लिए सही रहते हैं।

इस दिशा में लगाएं ध्वजा
ध्वजा को लगाने के लिए वायव्य कोण सही माना जाता है। यदि आपको अपने घर में ध्वजा लगानी है तो इसे घर की छत पर वायव्य कोण में लगाएं। यदि आपको दिशा की जानकारी सही प्रकार से न हो पा रही हो तो किसी वास्तु शास्त्री से सलाह लेकर ध्वजा लगा सकते हैं।

इस तरह की होनी चाहिए ध्वजा
आप त्रिभुजाकार या फिर दो त्रिभुजाकार ध्वज में से कोई एक लगा सकते हैं। इसके अलावा स्वास्तिक या फिर ॐ जैसे शुभ चिह्न बने हुए ध्वज लगा सकते हैं। ये दोनों ही चिह्न बहुत शुभ माने जाते हैं। इससे आपके घर में शुभता और सकारात्मकता आती है।

घर पर ध्वजा लगाने के लाभ 
मान्यता है कि ध्वजा लगाने से यश, कीर्ति और विजय प्राप्त होती है। परिवार के सदस्यों की तरक्की होती है, इसके साथ ही ध्वजा या झंडा लगाने से घर में रहने वाले सदस्यों के रोग, शोक व दोष से मुक्ति प्राप्ति होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हिंदू धर्म ग्रंथों की इन शिक्षाओं के बारे में भी पढ़ें

Garuda Purana में छिपे हैं सुखी और सफल जीवन के सूत्र, हमेशा ध्यान रखें ये 6 बातें

Brahmavaivarta Puran: जो व्यक्ति रखता है इन बातों का ध्यान, उसकी लाइफ में नहीं आती कोई परेशानी

Mantra: नहाते समय कौन-सा मंत्र बोलना चाहिए, धर्म ग्रंथों में स्नान के कितने प्रकार बताए गए हैं?

गरुड़ पुराण: ये 4 बुराइयों को आज ही छोड़ दें, नहीं तो जीवन में कभी सुख नहीं मिलेगा

Garuda Purana: मृतक के शव को भूलकर भी अकेला नहीं छोड़ना चाहिए, क्या आप जानते हैं इसका कारण?