साल की दूसरी शनैश्चरी अमावस्या 10 जुलाई को, जानिए क्यों खास है ये तिथि, इस दिन क्या करें?

आषाढ़ मास की अमावस्या तिथि 9 जुलाई, शुक्रवार को सूर्योदय से पहले ही शुरू हो जाएगी, जो 10 जुलाई, शनिवार की सुबह तकरीबन 7 बजे तक रहेगी। इस दिन 5.45 पर ही सूर्योदय हो जाएगा, इसलिए उस दिन शनैश्चरी अमावस्या भी कहलाएगी।

Asianet News Hindi | Published : Jul 9, 2021 3:02 AM IST / Updated: Jul 09 2021, 09:51 AM IST

उज्जैन. शनैश्चरी अमावस्या के दिन स्नान-दान करने से कई गुना पुण्य मिलेगा। पितृदोष, कालसर्प दोष की शांति के लिए, बाधाओं के निवारण के लिए यह अमावस्या बहुत श्रेष्ठ है। यह साल 2021 की दूसरी शनैश्चरी अमावस्या रहेगी। इसके पहले 13 मार्च को भी शनैश्चरी अमावस्या का योग बना था।
 
क्यों खास है ये अमावस्या?
ग्रंथों में बताया गया है कि शनिवार को पड़ने वाली अमावस्या शुभ फल देती है। इस तिथि पर तीर्थ स्नान और दान का कई गुना पुण्य फल मिलता है। अमावस्या शनिदेव की जन्म तिथि भी है। इसलिए इस दिन शनिदेव के पीपल के पेड़ की पूजा करने से कुंडली में मौजूद शनि दोष खत्म होते हैं। इस दिन शनिदेव की कृपा पाने के लिए व्रत रखना चाहिए और जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाना चाहिए।

शनि अमावस्या पर क्या करें
- इस पर्व पर सूर्योदय से पहले उठकर नहाना चाहिए। संक्रमण से बचने के लिए घर पर ही पानी में गंगाजल या किसी पवित्र नदी का जल मिलाकर नहाएं।
- इसके बाद श्रद्धा के मुताबिक दान करने का संकल्प लेना चाहिए। फिर जरुरतमंद लोगों को दान देना चाहिए।
- इस दिन तेल, जूते-चप्पल, लकड़ी का पलंग, छाता, काले कपड़े और उड़द की दाल का दान करने से कुंडली में मौजूद शनि दोष खत्म हो जाता है।

तिल स्नान से दूर होंगे दोष
- शनिचरी अमावस्या पर पानी में गंगाजल या किसी पवित्र नदी के जल के साथ तिल मिलाकर नहाना चाहिए। ऐसा करने से कई तरह के दोष दूर होते हैं।
- शनिचरी अमावस्या पर पानी में काले तिल डालकर नहाने से शनि दोष दूर होता है। इस दिन काले कपड़े में काले तिल रखकर दान देने से साढ़ेसाती और ढय्या से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है।
- साथ ही एक लोटे में पानी और दूध के साथ सफेद तिल मिलाकर पीपल पर चढ़ाने से पितृ दोष का असर कम होने लगता है।

आषाढ़ मास के बारे में ये भी पढ़ें

हलहारिणी अमावस्या आज: इस दिन पौधे लगाने से मिलता है पुण्य और खास उपाय करने से दूर हो सकती हैं परेशानियां

आषाढ़ अमावस्या पर करें राशि अनुसार चीजों का दान, दूर होंगी सभी परेशानियां और पूरी होगी मनोकामना

2 दिन रहेगी आषाढ़ मास की अमावस्या, जानिए किस दिन क्या करना रहेगा शुभ

वर्षा ऋतु में बढ़ जाती है पानी से होने वाली बीमारियां, बचने के लिए ध्यान रखें ये बात

11 जुलाई से शुरू होगी आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि, इस बार 9 नहीं 8 दिनों की होगी

आषाढ़ मास की पूर्णिमा पर बनेगा शुभ योग, जानिए इस महीने से जुड़ी कुछ खास बातें

आषाढ़ मास में करें भगवान वामन की पूजा, मिलता है संतान सुख और पूरी हो सकती है मनोकामनाएं

आषाढ़ मास में 5 शुक्रवार और 5 शनिवार का योग, मंगल-शनि की युति से बढ़ सकती हैं परेशानियां

24 जुलाई तक रहेगा हिंदू कैलेंडर का चौथा महीना आषाढ़, इस महीने में मनाएं जाएंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार

आषाढ़ मास आज से: इस समय ज्यादा होता है बीमार होने का खतरा, इन बातों का रखना चाहिए ध्यान

24 जुलाई तक रहेगा आषाढ़ मास, इस महीने में सूर्य पूजा करने से दूर होती है बीमारियां, बढ़ती है उम्र

Share this article
click me!