सुखी और समस्या रहित जीवन के लिए हमेशा ध्यान रखें आचार्य चाणक्य के ये 10 सूत्र

Published : Apr 05, 2021, 02:29 PM IST
सुखी और समस्या रहित जीवन के लिए हमेशा ध्यान रखें आचार्य चाणक्य के ये 10 सूत्र

सार

सभी लोग चाहते हैं कि उनका जीवन सुखी और समस्याओं से रहित हो, लेकिन ऐसा हो नहीं पाता। कई बार परिस्थिति ऐसी बन जाती है कि एक गलत निर्णय जीवन भर की परेशानी का कारण बन जाता है।

उज्जैन. आचार्य चाणक्य ने ऐसी परिस्थितियों से बचने के लिए लाइफ मैनेजमेंट के अनेक सूत्र चाणक्य नीति के माध्यम से हमें बताए हैं। इनमें से कुछ सूत्र इस प्रकार हैं…

1. आग में घी नहीं डालनी चाहिए। अर्थात क्रोधी व्यक्ति को अधिक क्रोध नहीं दिलाना चाहिए।
2. मनुष्य की वाणी ही विष और अमृत की खान है। दुष्ट की मित्रता से शत्रु की मित्रता अच्छी होती है।
3. दूध के लिए हथिनी पालने की जरूरत नहीं होती। अर्थात आवश्कयता के अनुसार साधन जुटाने चाहिए।
4. कठिन समय के लिए धन की रक्षा करनी चाहिए। कल का कार्य आज ही कर ले।
5. सुख का आधार धर्म है। धर्म का आधार अर्थ अर्थात धन है। अर्थ का आधार राज्य है। राज्य का आधार अपनी इन्द्रियों पर विजय पाना है।
6. वृद्धजन की सेवा ही विनय का आधार है। वृद्ध सेवा अर्थात ज्ञानियों की सेवा से ही ज्ञान प्राप्त होता है।
7. जहां लक्ष्मी (धन) का निवास होता है, वहां सहज ही सुख-सम्पदा आ जुड़ती है।
8. शासक को स्वयं योग्य बनकर योग्य प्रशासकों की सहायता से शासन करना चाहिए। योग्य सहायकों के बिना निर्णय करना बड़ा कठिन होता है।
9. सिंग और बड़े नाखून वाले पशुओं पर भरोसा न करें।
10. स्वाभिमानी व्यक्ति प्रतिकूल विचारों को सम्मुख रखकर दुबारा उन पर विचार करे।

चाणक्य नीति के बारे में ये भी पढ़ें

चाणक्य नीति: किसी भी व्यक्ति को परखने के लिए इन 4 बातों का ध्यान रखना चाहिए

चाणक्य नीति: जानिए मनुष्य का सबसे बड़ा अवगुण, पाप, धन और आभूषण कौन-सा है

चाणक्य नीति: किस व्यक्ति के लिए कोई स्थान दूर नहीं और किसका कोई शत्रु नहीं होता?

चाणक्य नीति: सुंदरता, विद्या और धन किन परिस्थितियों में व्यर्थ माने जाते हैं?

चाणक्य नीति: पिता के अलावा इन 4 को भी उन्हीं के समान ही आदर और सम्मान देना चाहिए

चाणक्य नीति: जानिए हमें, शेर, बगुले, गधे, मुर्गे, कौए और कुत्ते से क्या सीखना चाहिए?

चाणक्य नीति: कैसे लोग हमेशा गरीब नहीं रहते और किन लोगों का कभी विवाद नहीं होता?

चाणक्य नीति: झगड़ालू पत्नी, मूर्ख पुत्र और विधवा पुत्री सहित ये 6 दुख अग्नि के समान जलाते हैं

चाणक्य नीति: जानिए सबसे बड़ा तप, सुख, रोग और धर्म कौन-सा है?

कैसे वृक्ष, स्त्री और राजा जल्दी ही नष्ट हो जाते हैं? जानिए इस चाणक्य नीति से

चाणक्य नीति: झूठ और लालच के अलावा ये 3 अवगुण महिलाओं के स्वभाव में होते हैं

चाणक्य नीति: महिला अगर कोई गलती करें तो उसका परिणाम किसे भुगतना पड़ता है?

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Solar Eclipse Prediction: पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अमेरिकी ज्योतिषी की भविष्यवाणी- बदल जाएगी जिंदगी की रफ्तार!
Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज