हिंदू धर्म में क्यों है 33 करोड़ देवी-देवताओं की मान्यता, क्या है इससे जुड़ी सच्चाई?

Published : May 23, 2020, 12:40 PM IST
हिंदू धर्म में क्यों है 33 करोड़ देवी-देवताओं की मान्यता, क्या है इससे जुड़ी सच्चाई?

सार

हिंदू धर्म से जुड़ी अनेक मान्यताएं हैं। ऐसी ही एक मान्यता है कि हिंदू धर्म में 33 करोड़ देवी-देवता हैं। लेकिन किसी भी धर्म ग्रंथों में 33 करोड़ देवी-देवताओं की जानकारी नहीं मिलती। 

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा का कहना है कि शास्त्रों में 33 करोड़ नहीं, बल्कि 33 कोटि देवता बताए गए हैं। कोटि शब्द का अर्थ है प्रकार, यानी हिन्दू धर्म में 33 प्रकार के देवता हैं। कोटि शब्द को ही बोलचाल की भाषा में करोड़ में बदल दिया गया है। कोटि शब्द के दो अर्थ हैं, एक प्रकार और दूसरा करोड़। इसी वजह से 33 करोड़ देवी-देवताओं की मान्यता प्रचलित हो गई है।

जानिए 33 कोटि देवताओं के नाम
33 कोटि देवी-देवताओं में आठ वसु, ग्यारह रुद्र, बारह आदित्य, इंद्र और प्रजापति शामिल हैं। कुछ शास्त्रों में इंद्र और प्रजापति के स्थान पर दो अश्विनी कुमारों को 33 कोटि देवताओं में शामिल किया गया है।

ये हैं अष्ट वसुओं के नाम- 1. आप 2. ध्रुव 3. सोम 4. धर 5. अनिल 6. अनल 7. प्रत्यूष 8. प्रभाष
ये हैं ग्यारह रुद्रों के नाम- 1. मनु 2. मन्यु 3. शिव 4. महत 5. ऋतुध्वज 6. महिनस 7. उम्रतेरस 8. काल 9. वामदेव 10. भव 11. धृत-ध्वज
ये हैं बारह आदित्य के नाम- 1. अंशुमान 2. अर्यमन 3. इंद्र 4. त्वष्टा 5. धातु 6. पर्जन्य 7. पूषा 8. भग 9. मित्र 10. वरुण 11. वैवस्वत 12. विष्णु

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Bat in House: घर में चमगादड़ का आना शुभ या अशुभ? जानें वास्तु और ज्योतिष क्या कहता है
Solar Eclipse Prediction: पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अमेरिकी ज्योतिषी की भविष्यवाणी- बदल जाएगी जिंदगी की रफ्तार!