रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर आया विद्या बालन का रिएक्शन,बोलीं- 'हमें भी आंखें सेंकने दीजिए'

एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपने हालिया न्यूड फोटोशूट की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। जहां कुछ लोग एक्टर के इस फोटोशूट की आलोचना कर रहे हैं तो वहीं कुछ ने तो उनके खिलाफ एफआईआर तक रजिस्टर करवा दी है। इसी बीच रणवीर को कुछ बॉलीवुड एक्टर्स का समर्थन भी मिला है।

Akash Khare | Published : Jul 29, 2022 1:39 PM IST / Updated: Jul 29 2022, 07:17 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. बीते दस दिनों से रणवीर सिंह का न्यूड फोटोशूट चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके इस फोटोशूट पर कई सिलेब्स के रिएक्शंस आ चुके हैं। अब एक्ट्रेस विद्या बालन ने भी रणवीर के पक्ष में बयान दिया है। हाल ही में जब विद्या मुंबई में हुए एक इवेंट में पहुंचीं तो मीडिया ने रणवीर सिंह के फोटोशूट पर उनका रिएक्शन जानना चाहा। विद्या ने मुस्कुराते हुए कहा, 'अरे क्या प्रॉब्लम है? पहली बार कोई आदमी ऐसा कर रहा है। हम लोगों (महिलाओं) को भी आंखें सेंकने दीजिए ना।' 

कुछ अच्छा नहीं लग रहा तो मत देखिए
इसके अलावा विद्या ने रणवीर पर एफआईआर दर्ज करवाने वाले लोगों को लेकर भी बात की। वे बोलीं, 'शायद उन लोगों के पास ज्यादा काम नहीं है और इसलिए वो इन चीजों पर ज्यादा वक्त गंवा रहे हैं। अगर आपको कुछ अच्छा नहीं लग रहा तो मत देखिए। पेपर बंद कर दीजिए,फेंक दीजिए या जो करना है किजिए पर एफआईआर वगैराह के चक्कर में क्यों पड़ना है?'

बॉलीवुड से इन लोगों का मिला समर्थन
बता दें कि रणवीर सिंह के समर्थन में अब तक बॉलीवुड की कई हस्तियां सामने चुकी हैं। विद्या बालन के अलावा उन्हें बॉलीवुड में स्वरा भास्कर,विवेक अग्निहोत्री, पूनम पांडे और उर्फी जावेद समेत कई कलाकारों का समर्थन मिला है। कुछ दिनों पहले आलिया भट्ट ने भी उनका सपोर्ट किया था। आलिया ने कहा था कि रणवीर उनके फेवरेट हैं और वह उनके खिलाफ कुछ नहीं सुन सकतीं। वहीं राम गोपाल वर्मा भी कह चुके हैं कि महिलाएं ऐसा कर सकती हैं तो पुरुष क्यों नहीं। इसके अलावा उनके दोस्त अर्जुन कपूर ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उन्हें रणवीर पर गर्व है।

ये हैं रणवीर की अपकमिंग फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर की अपकमिंग फिल्में 'सर्कस' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' है। 'सर्कस' का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है और यह फिल्म इस साल के अंत में रिलीज होगी। वहीं 'रॉकी और रानी...' का निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं जो अगले साल रिलीज होगी। 

और पढ़ें...

'गदर' के सेट पर हुई थी कपिल शर्मा की पिटाई, तमाचा मारकर एक्शन डायरेक्टर ने निकाल दिया था सेट से बाहर

रश्मिका संग रिश्ते पर हुए सवाल तो विजय ने दिया यूं जवाब, इस एक्ट्रेस को बताया इंडिया की मोस्ट डिजायरेबल वुमन 

सुष्मिता सेन से लेकर रवीना टंडन तक, 90 के दशक की इन 10 एक्ट्रेसेस ने कमबैक के लिए लिया ओटीटी का सहारा 

Read more Articles on
Share this article
click me!