Women Day Special: महिलाएं करें खुद का कारोबार, पाएं 1 करोड़ तक का लोन

महिलाओं को कारोबार शुरू करने के लिए सरकार कई तरह की मदद करती है। इसके लिए कई योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। जिनमें महिलाएं 1 करोड़ तक का लोन आसान शर्तों और सस्ती ब्याज दरों पर पा सकती हैं।

Satyam Bhardwaj | Published : Mar 6, 2024 11:52 AM IST / Updated: Mar 06 2024, 05:43 PM IST

बिजनेस डेस्क : ऐसी महिलाएं जो बिजनेस करना चाहती हैं लेकिन पैसों की कमी से सपना पूरा नहीं कर पा रही हैं, उनके लिए सरकार कई योजनाएं चलाती हैं। जिनकी मदद से आसान शर्तों और कम ब्याज दर पर लोन लेकर कारोबार शुर कर सकती हैं। सबसे खास और बड़ी बात ये है कि इसके लिए आपको कुछ भी गिरवी रखने की भी जरूरत नहीं है। इनकी मदद से आप अपने सपनों को पूरा कर सकती हैं। इस महिला दिवस (Women's Day 2024) पर जानिए महिलाओं के लिए चलने वाली ऐसी ही सरकारी स्कीम्स के बारें में...

1. मुद्रा लोन (Mudra Loan)

महिलाएं ब्यूटी पार्लर, ट्यूशन सेंटर, सिलाई शॉप या कोई कारोबार करने के लिए मुद्रा लोन से लोन ले सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ भी गिरवी रखने की जरुरत नहीं है। इस लोन को लेने के लिए तीन कैटेगरी में अप्लााई कर सकती हैं।

मुद्रा लोन की तीन कैटेगरी

शिशु लोन- लोन की रकम ज्यादा से ज्यादा 50,000 तक हो सकती है।

किशोर लोन- 50,000 से लेकर 5 लाख रुपए तक का लोन ले सकती हैं।

तरुण लोन- पहले से बिजनेस कर रही हैं और उसे बढ़ाना चाहती हैं तो इस कैटेगरी से 10 लाख तक का लोन पा सकती हैं।

2. अन्नापूर्णा स्कीम (Annapurna Scheme)

अगर कोई महिला खानपान से जुड़ा कोई बिजनेस करना चाहती है तो भारत सरकार खानपान की तरफ से 50,000 रुपए तक का लोन पा सकती हैं। लोन अप्रूव होने के बाद पहले महीने की EMI नहीं देना पड़ता है। 36 मंथली ईएमआई में ये किस्त चुकाना होता है। इसकी ब्याज दर बाजार दर और बैंक के आधार पर तय होती है।

3. स्त्री शक्ति योजना (Stree Shakti Yojana)

इस स्कीम में महिला आंत्रप्रन्योर को सरकार सपोर्ट करती है। अगर कोई महिला किसी जॉइंट बिजनेस में ज्यादा शेयर होल्डर हैं तो इस लोन को ले सकती हैं। इसके साथ ही उन्हें राज्य सरकार के पास EDP (Entrepreneurship Development Programme) के लिए रजिस्टर्ड भी करवाना पड़ता है। इसमें 2 लाख रुपए से ज्यादा के लोन पर 0.05% का ब्याज रिबेट मिलता है।

4. स्टैंड अप इंडिया योजना (Stand Up India Yojana)

2016 में इस योजना की शुरुआती महिलाओं और एससी-एसटी के लोगों के लिए की गई थी। इसमें लोन सिर्फ ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट्स यानी पहली बार बिजनेस करने वाली महिलाओं को मिलता है। लोन की रकम 10 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपए तक हो सकती है।

इसे भी पढ़ें

Women Day : ट्रेन में महिलाओं के ठाट-बाट, मिलती हैं VIP जैसी सुविधाएं!

 

Women's Day: इन राज्यों में महिलाओं के हैं ठाठ, घर बैठे मिलते हैं पैसे

 

Read more Articles on
Share this article
click me!