Published : Dec 08, 2022, 05:46 PM ISTUpdated : Dec 08, 2022, 05:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान बताया कि अजय देवगन (Ajay Devgn) से शादी करने के दो महीने बाद ही उनका वजह लगभग 8 किलो तक बढ़ गया था। इसकी वजह पंजाबी परांठे और बटर थे। वैसे, काजोल अकेली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं, जिन्होंने शादी के बाद वजन बढ़ने की समस्या का सामना किया है। हालांकि, इनमें से ज्यादातर ऐसी हैं, जिनके साथ यह प्रॉब्लम प्रेग्नेंसी के बाद आई है। इनमें से कुछ तो ऐसी है कि आज की तारीख में उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो जाता है। आइए आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में, जो शादी के बाद वजन बढ़ने की समस्या से जूझीं...
'मैंने दिल तुझको दिया', 'दे दना दान' और 'रेस' जैसी फिल्मों में नजर आईं समीरा रेड्डी ने 2014 में अक्षय वर्दे से शादी की और अब वे दो बच्चों की मां हैं। शादी से पहले और अब की उनकी तस्वीरों की तुलना करें तो अब वे पहले से काफी बदली हुई और मोटी नजर आती हैं। दूसरे बच्चे के जन्म के बाद उनका वजन 92 किलो तक पहुंच गया था। हालांकि,अब उन्होंने इसे काफी कम कर लिया है।
28
'परदेस', 'दाग : द फायर', 'धड़कन' और 'लज्जा' जैसी फिल्मों में नजर आईं महिमा चौधरी ने शादी के बाद वजन बढ़ने की समस्या का सामना किया है।2006 में उनकी शादी बॉबी मुखर्जी से हुई और 2013 में उनका तलाक हो गया। दोनों की अरीना नाम की बेटी है। शादी और खासकर बेटी के जन्म के बाद की महिमा चौधरी की तस्वीरों में उनका मोटापा साफ़ देखा जा सकता है।
38
एक्ट्रेस उर्वशी शर्मा ने 'नकाब' और 'खट्टा मीठा' जैसी फिल्मों में काम किया है। 2012 में उन्होंने अभिनेता, प्रोड्यूसर और एंटरप्रेन्योर सचिन जोशी से शादी की। अब वे दो बच्चों की मां हैं। उनकी ताजा तस्वीरों को देखें तो उन्हें एकबारगी पहचान पाना मुश्किल हो जाता है। उनका बढ़ा हुआ वजन स्पष्ट तौर पर दिखाई देता है। हालांकि, वे इसे कम करने के लिए वर्कआउट कर रही हैं।
48
नेहा कक्कड़ वैसे तो सिंगर हैं, लेकिन म्यूजिक वीडियो में उन्हें बतौर एक्ट्रेस भी देखा जाता है। 'कॉकटेल', 'यारियां', 'क्वीन' और 'लुका छुपी' जैसी फिल्मों में अपनी आवाज़ का लोहा मनवा चुकीं नेहा कक्कड़ ने 2020 में पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह से शादी की। इसके बाद उनका बढ़ा हुआ वजन उनके शरीर पर साफ दिखाई देने लगा, जिसकी वजह से कई बार उन्हें ट्रोल किया जा चुका है तो कई बार लोग उनकी प्रेग्नेंसी के कयास भी लग चुके हैं।
58
नेहा धूपिया जब हिंदी फिल्मों में आईं को सेक्स सिंबल बन चुकी थीं। उन्होंने 'क़यामत', 'जूली', 'शीशा' और 'तुम्हारी सुलू' जैसी फिल्मों में काम किया है। नेहा ने 2018 में अंगद बेदी से शादी की और अब उनके दो बच्चे हैं। शादी से पहले वाली नेहा और बाद में वाली नेहा में फर्क साफ़ देखा जा सकता है। हालांकि, उनका वजह प्रेग्नेंसी के बाद बढ़ा है और वे इसे कम करने के लिए मेहनत भी कर रही हैं।
68
रानी मुखर्जी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने 'मेहंदी', 'कुछ कुछ होता है', 'गुलाम' और 'मर्दानी' जैसी फिल्मों में शानदार काम किया। 2014 में उन्होंने आदित्य चोपड़ा से शादी की और अब वे एक बेटी की मां हैं। रानी मुखर्जी को भी शादी के बाद वजन बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ा है। सबूत के तौर पर उनकी पहले और बाद की तस्वीरों की तुलना की जा सकती है।
78
टीना मुनीम 80 के दशक की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शामिल हुआ करती थीं। उन्होंने 'बातों बातों में', 'कर्ज', 'रॉकी' और 'भगवान दादा' जैसी फिल्मों में काम किया है। 1991 में बिजनेसमैन अनिल अंबानी से शादी कर टीना दो बच्चों की मां बनीं। शादी और बच्चों के जन्म के बाद टीना का जो ट्रांसफॉर्मर हुआ, वह किसी से छुपा नहीं है। आज वे पहचान में भी नहीं आती हैं।
88
रीना रॉय 70 के दशक से लेकर 2000 तक बॉलीवुड की एक्ट्रेस रहीं। उन्होंने 'नागिन', 'विश्वनाथ', 'आशा' और 'गुलामी' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। रीना ने 80 के दशक में पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी कर ली थी, जिनसे उनकी सनम नाम की बेटी है। दोनों का तलाक हो चुका है। आज की तारीख में रीना को पहचान पाना भी मुश्किल होता है।