जानवर, इंसानों के क्षेत्र में आ जाते हैं, दोनों के बीच अक्सर टकराव होता है, इसे कैसे दूर किया जा सकता है?
अगर हम वन पंचायत को और बढ़ाएं। वन पंचायत के लोगों को प्रशिक्षण दिया जाए। उनको उपकरण दिए जाते हैं। इस व्यवस्था को हम देश में ओर प्रचलित कर पाए। दूसरी ओर बहुत सारे कंजर्वेशन की वजह से जानवरों की आबादी बढ़ रही है। यह अच्छी बात है। पर जानवरों की आबादी के अनुपात में उनका क्षेत्र नहीं बढ़ रहा है, यह नकारात्मक है। जानवरों का जनसंख्या घनत्व बढ़ रहा है, तो उन्हें पीने की पानी और खाने की समस्या होती है और वह उसकी तलाश में बाहर निकल रहे हैं।