Hariyali Teej 11 अगस्त को, इस दिन जन्म तारीख के अनुसार पौधे लगाने से दूर होते हैं ग्रह दोष

Published : Aug 09, 2021, 10:07 AM ISTUpdated : Aug 09, 2021, 11:32 AM IST

उज्जैन. सावन (Sawan) मास के शुक्ल पक्ष की ततृीया तिथि को हरियाली तीज (Hariyali Teej 2021) का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 11 अगस्त, बुधवार को है। ये पर्व मुख्य रूप से महिलाओं से जुड़ा है। महिलाएं इस दिन पेड़ों पर झूला झूलती हैं। अपनी सहेलियों के साथ हरियाली वातावरण में खेलती हैं। फूलों से बने आभूषण पहनती हैं। महिलाओं द्वारा इस दिन शिव-पार्वती की पूजा भी की जाती है। इससे इनका सौभाग्य अखंड बना रहता है। ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार पेड़-पौधे लगाने के बारे में ज्योतिष के प्रमुख आचार्य वराहमिहिर (Acharya Varahamihira) ने अपने ग्रंथ बृहत्संहिता में मुहूर्त और शुभ दिन का जिक्र किया है। इनमें से हरियाली तीज भी एक है। इस दिन नवग्रहों से संबंधित पेड़-पौधे लगाने से परेशानियां और दोष दूर होते हैं...

PREV
19
Hariyali Teej 11 अगस्त को, इस दिन जन्म तारीख के अनुसार पौधे लगाने से दूर होते हैं ग्रह दोष

मिथुन और कन्या राशि के अलावा जिनकी लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 हो वो लोग आज अपामार्ग या पान की बेल लगाएं। साथ ही तुलसी का पौधा लगाकर उसकी पूजा करें।
 

29

कर्क राशि वाले या जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है, उनको कनेर, बांस, चमेली या बरगद का पौधा लगाना चाहिए। इसके साथ ही पलाश का पेड़ लगाकर उसकी पूजा करनी चाहिए।
 

39

धनु और मीन राशि वालों के साथ ही 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे लोग गेंदा, वज्रदंती, पीले फूलों के पौधे या पीपल का पेड़ लगाएं। या केले का पेड़ लगाकर उसकी पूजा करें।
 

49

7, 16 और 25 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का अश्वगंधा, गेंदे का पौधा या कुशा लगाकर उसकी पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से हर तरह की परेशानियां और डर खत्म होगा।
 

59

मेष या वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल होता है। साथ ही 9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोग खैर या लाल चंदन का पेड़ लगाएं। साथ ही गुडहल का पौधा लगाकर उसकी पूजा करें।
 

69

जिन लोगों की जन्म तारीख 4, 13, 22 या 31 है। उन्हें राहु के लिए दूर्वा, नीम, पीपल या चंदन का पेड़ लगाकर उसकी पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से राहु से जुड़े दोष दूर होते हैं।
 

79

मकर और कुंभ राशि के साथ ही 8, 17 और 26 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों को वैजयंती, पीपल, जामुन या बरगद का पेड़ लगाना चाहिए। साथ ही शमी का पेड़ लगाकर उसकी पूजा करने से शनि दोष खत्म होंगे।
 

89

वृष और तुला राशि वालों के अलावा जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 हो ऐसे लोगों को शुक्र से जुड़े पेड़-पौधे लगाने चाहिए। जैसे कनेर, अर्जुन, अशोक, नागकेसर, चमेली या रजनीगंधा का पौधा लगा सकते हैं। इसके साथ ही गूलर का पेड़ लगाकर उसकी पूजा करने से हर तरह से सुख और समृद्धि बढ़ती है।

99

सिंह राशि वाले और जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10, 19 या 28 है। वे लोग लाल गुलाब, कनेर, तेजफल, शलजम, सूर्यमुखी, सरसों या गेहूं का पौधा लगाएं। साथ ही इस पर्व पर मदार का पेड़ लगाकर उसकी पूजा करनी चाहिए।
 

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories