यहां हुए एक साथ 10 लाख लोग Covid पॉजिटिव, इन 5 घरेलू उपाय से कोरोना बुखार से खुद को रखें सुरक्षित

कोरोना का प्रकोप फिर से बढ़ रहा है। कई देशों में कोरोना के चौथी लहर (Covid 4th wave) कोहराम मचा रही है। कोरोना में सबसे ज्यादा बुखार परेशान करता है। ये कई हफ्तों तक बना रह सकता है। इसके लिए घरेलू उपाय हम आपको बता रहे हैं जिससे आप कोरोना को मात दे सकते हैं।

Nitu Kumari | Published : May 18, 2022 12:19 PM IST

हेल्थ डेस्क: कोरोना महामारी (Corona pandemic) का खतरा फिर से बढ़ रहा है। एशिया और यूरोप में इस किलर वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है। नॉर्थ कोरिया में इस वायरस ने तबाही मचा रखी है। राजधानी प्योंगयांग में कोरोना से जुड़े रहस्यमयी बुखार के सबसे ज्यादा मामले देखे गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 10 लाख लोग इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं। भारत में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है।

कोरोना वायरस की शुरुआती लक्षण बुखार होता है। इस वायरस का बुखार अन्य बुखार से अलग होता है। यह कई हफ्तों तक बना रह सकता है। कभी तेजी से बुखार उतर जाएगा तो फिर वापस लौट आएगा। बुखार का तामपान 100.4 डिग्री फारेनहाइट से उपर जा सकता है। इससे राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं।

Latest Videos

नींद और आराम से ना करें परहेज

बुखार में ज्यादा काम ना करें। जितना हो सके आराम करने की जरूरत होती है। भरपूर आराम और नींद आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।

शरीर में पानी की ना होने दे कमी

बुखार होने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। मन नहीं होने के बाद भी पानी के साथ-साथ जूस, नारियल पानी और सूप लेते रहें। ये आपको डिहाइड्रेशन से बचाएगा।

ठंडे पानी से करें सिकाई

गर्मी के मौसम में जब आपको फीवर होंगे तो आप बेचैन हो जाएंगे। ऐसे में शरीर को ठंडा रखना बहुत जरूरी है। ठंडे पानी या फिर बर्फ से खुद को सिकाई करें। इसके लिए बड़े से बर्तन में ठंडा पानी ले और गीले कपड़े की मदद से सिर, पीठ, गले और हाथ-पैर की सिकाई करें। इसे बुखार भी उतरेगा और सुकून भी मिलेगा।

गरम पानी से गरारा करें

गरम पानी में नमक डालकर गरारा करना चाहिए। इससे गले की खराश खत्म होगी। साथ ही बंद नाक और जुकाम में भी आराम मिलेगा। टॉन्सिल्स और  छाती में जमे कफ गरारा करने की वजह से कम होगा। 

हर दिन गुनगुने पानी से नहाएं

बुखार में नहाना बहुत जरूरी है। गुनगुने पानी से हर दिन नहाएं। इसके साथ खाना-पीना पहले की तरह जारी रखें। बुखार में खाने का मन नहीं करता। बावजूद इसके ऐसी चीजें खानी चाहिए जो इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करता है। खाने में विटामिन सी वाले फल जरूर लें।

नोट: अगर फिर भी बुखार जारी रहता है तो डॉक्टर से बार-बार सलाह लेते रहे हैं। ये जानकारी सामान्य जानकारी पर दी गई है। कोरोना बुखार होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts