डायबिटिक पेशेंट ये 3 एक्सरसाइज भूलकर भी ना करें,कई तरह की जानलेवा परेशानियों के हो सकते हैं शिकार

एक्सरसाइज हेल्थ के लिए कितना बेनिफिट हम सभी जानते हैं।डायबिटीज पेशेंट के लिए एक्सरसाइज जीवनदायनी होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। लेकिन कुछ वर्कआउट है जिसे इस बीमारी से पीड़ित को नहीं करना चाहिए। यह जानलेवा साबित हो सकता है।
 

Nitu Kumari | Published : Nov 17, 2022 6:20 AM IST / Updated: Nov 17 2022, 11:51 AM IST

हेल्थ डेस्क. डायबिटीज टाइप 1 पेशेंट हो या फिर 2 दोनों के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है। सही एक्सरसाइज डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। लेकिन कभी-कभी गलत एक्सरसाइज का चुनाव करने से तकलीफ दूर होने की बजाय और बढ़ सकती है। कुछ एक्सरसाइज को डायबिटिक पेंशेट या प्री डायबिटिक को अवॉयड करना चाहिए। चलिए बताते हैं वो चार एक्सरसाइज जिस उन्हें नहीं करना चाहिए।

जोरदार सेशन से जुड़े एक्सरसाइज
डायबिटिक पेशेंट को जोरदार सेशन से जुड़े एक्सरसाइज को नहीं करना चाहिए। इससे वो कार्डियक ऑटोनोमिक न्यूरोपैथी के शिकार हो सकते हैं। जिसकी वजह से इस्किमिया या मौत का जोखिम बढ़ सकता है। इसके साथ ही उन्हें गर्म और ठंडे वातावरण में एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए। उनका ब्लड प्रेशर बिगड़ सकता है। हाइपरटेंशन होने की आशंका बनी रहती है।

वेट लिफ्टिंग वाले एक्सरसाइज को बोलें ना
डायबिटिक पेशेंट को वेट लिफ्टिंग से बचना चाहिए। दरअसल डायबिटिक रोगी को डायबिटिक पेरीफेरल न्यूरोपैथी होने की संभावना रहती है। अगर वो हैवी वेट लिफ्टिंग करते हैं तो उनके पैरों में चोट लगने पर परेशानी बढ़ सकती है। इसके साथ ही रोगी को बहुत अधिक चलने और स्टेप एक्सरसाइज से भी मना किया जाता है। यह पैरों पर दबाव डालता है जिससे फ्रैक्चर और अल्सर होने की आशंका बढ़ जाती है।

शरीर पर बहुत अधिक जोर देने वाले एक्सरसाइज
डायबिटिक पेशेंट को शरीर पर जोर देने वाला एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए। ऐसा व्यायाम जिसमें काफी पसीना निकलता हो उसे अवॉयड करना चाहिए। सिर को बहुत लंबे समय तक गलत दिशा में रखने और हाई पॉवर वाले एक्सरसाइज से प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्हें रेटिना डिटेचमेंट या विट्रोस हेमोरेज होने की आशंका बनी रहती है।

डायबिटिक पेशेंट को एक्सरसाइज करते वक्त इन चीजों का करना चाहिए पालन
एक्सरसाइज सत्र के दौरान खूब पानी पीएं।
आरामदायक जूते और कपड़े पहनें।
एक्सरसाइज से पहले इंसुलीन ना लें।
एक्सराइज करने के पहले और बाद में शुगर लेबल जरूर जांचें।
 कार्बोहाइड्रेट फ़ूड अपने साथ रखें।
 

Share this article
click me!