अगर आ रही हो उल्टी तो करें ये 5 घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत

उल्टी या वोमिटिंग की समस्या कई वजहों से होती है। पेट खराब होने पर, गैस बनने पर और कई बार ज्यादा बुखार में भी उल्टियां होने लगती हैं। वहीं, ऐसे बहुत लोग खासकर औरतें काफी मिल जाएंगी, जिन्हें सफर के दौरान जी मिचलाने की समस्या होती है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 19, 2020 3:29 AM IST / Updated: Jan 19 2020, 09:02 AM IST

हेल्थ डेस्क। उल्टी या वोमिटिंग की समस्या कई वजहों से होती है। पेट खराब होने पर, गैस बनने पर और कई बार ज्यादा बुखार में भी उल्टियां होने लगती हैं। वहीं, ऐसे बहुत लोग खासकर औरतें काफी मिल जाएंगी, जिन्हें सफर के दौरान जी मिचलाने की समस्या होती है। इनके लिए कार या बस से सफर करना बहुत मुश्किल होता है, क्योंकि पेट्रोल-डीजल की गंध इनसे बर्दाश्त नहीं हो पाती। सफर के दौरान उल्टियां शुरू हो जाने से बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कुछ घरेलू उपायों को अपना कर इस समस्या पर काबू पाया जा सकता है। जानते हैं इनके बारे में। 

1. पुदीना
पुदीना में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो उल्टी को रोकने में कारगर साबित होते हैं। पुदीने का तेल भी उल्टी रोकने में मददगार होता है। अगर बस या कार में सफर करने के दौरान जी मिचलाता हो और उल्टी आती हो तो कॉटन पर पुदीने के तेल की कुछ बूंदें डाल दें और उसे समय-समय पर सूंघते रहें। पुदीने के पत्ते की चाय बना कर पीने से भी इस समस्या में फायदा होता है। इस चाय में चाहें तो शहद मिला सकते हैं। 

2. लौंग
उल्टी रोकने में लौंग भी काफी मददगार होता है। जी मिचलाते ही मुंह में एक लौंग रख लें। इससे जल्दी आराम मिलेगा। जी मिचलाना बंद हो जाएगा। लौंग से मुंह का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है।

3. अदरक
अदरक का सेवन करने से भी उल्टी नहीं होती है। इसका उपयोग करने पर चक्कर भी नहीं आते। चाय में अदरक का टुकड़ा जरूर डालें। ऐसी चाय पीने से जी नहीं मिचलाता है। अदरक का टुकड़ा अपने साथ रखें। जब जी मिचलाने लगे, उसे चूसें। उल्टी नहीं होगी।

4. नींबू
नींबू का सेवन कर भी उल्टी की समस्या से बचा जा सकता है। इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड जी मिचलाने की समस्या को दूर करता है। गर्म पानी में एक नींबू निचोड़ कर और थोड़ा नमक मिला कर पिएं। यात्रा के दौरान नींबू साथ रखें। जब जी मिचलाने लगे तो नींबू को चूसें। उल्टी नहीं होगी।

5. इलायची
जी मिचलाने की समस्या में इलायची के दाने मुंह में रखने पर फायदा होता है। इलायची बहुत ही गुणकारी चीज है। इसे चबाने से मुंह का स्वास्थ्य भी बढ़िया रहता है। रोज इलायची का सेवन करने से एसिडिटी वगैरह की समस्या भी नहीं होती। 

  
 

Share this article
click me!