बादाम खाने के हैं बहुत शौकीन तो संभल जाइए, मोटापा समेत इन बीमारियों का बन सकते हैं शिकार

Published : Sep 28, 2022, 05:47 PM ISTUpdated : Sep 29, 2022, 10:24 AM IST
बादाम खाने के हैं बहुत शौकीन तो संभल जाइए, मोटापा समेत इन बीमारियों का बन सकते हैं शिकार

सार

Badam Khane ke Nuksan: बादाम खाने के फायदों के बारे में तो सुना होगा। लेकिन इससे सेहत को नुकसान भी पहुंचती है। आइए बताते हैं क्यों ज्यादा बादाम खानेवालों को सावधान होने की जरूरत है।  

हेल्थ डेस्क. अब तक सिर्फ आप बादाम के फायदों के बारे में सुना होगा। इसलिए अपने और फैमिली की डाइट में इसे शामिल भी करती होंगी। लेकिन कुछ लोग बादाम खाने के बहुत शौकीन होते हैं। उठते-बैठते वो स्नैक के रूप में बादाम ही खाते हैं। जो सेहत के लिए सही नहीं हैं। ये कई तरह की बीमारियों को न्यौता देता है।

बादाम में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जैसे मैग्निशियम, प्रोटीन और कार्बोहाईड्रेट जो हमारी सेहत को दुरुस्त रखते हैं। बादाम खाने से उम्र का असर कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाया जाता है। जो एंटी एजिंग के तौर पर काम करता है। बालों को हेल्दी रखता है। मेमोरी पावर बढ़ाता है। ये तो बात फायदे की हो गई लेकिन अब चलते हैं नुकसान की तरफ। 

वजन को कंट्रोल करना है तो ज्यादा बादाम ना खाएं
अगर आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है तो बादाम खाना छोड़ देना चाहिए। बादाम कैलोरी में इजाफा करता है जिससे मोटापा बढ़ सकता है। शरीर में फैट जमा हो जाते हैं। हालांकि वेट लॉस के दौरान लोग बादाम का सेवन करते हैं। लेकिन इसकी मात्रा बेहद ही कम होती है। हर रोज चार से पांच बादाम अपनी डाइट में ले सकते हैं।

किडनी स्टोन का कारण बन सकता है
बादाम के बिना आपका दिन अधूरा लगता है तो इसे लगने दीजिए। अगर आप ज्यादा बादाम खाते हैं तो फिर अपनी आदत को बदल दीजिए और इसकी मात्रा बहुत कम कर दीजिए। क्योंकि ये किडनी में स्टोन बनने का कारण बन सकता है। बादाम में ऑक्सलेट पाया जाता है जो किडनी स्टोन की समस्या पैदा कर सकती है।

कब्ज और सूजन की समस्या हो सकती है
बादाम में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ज्यादा फाइबर के खाने से पेट में कब्ज और सूजन की प्रॉब्लम्स आ जाती है। पेट बहुत ज्यादा मात्रा में फाइबर को पचा नहीं सकता हैं। जिसकी वजह से कब्ज की समस्या हो सकती है।

पाचन तंत्र से जुड़ी दिक्कत हो तो बादाम से करें तौबा
अगर आपको पाचन तंत्र से जुड़ी कोई समस्या है तो भी ज्यादा बादाम खाने से परहेज करना चाहिए। बादाम में बड़ी मात्रा में प्रोटीन और विटामिन पाया जाता है। जिसे पचाने में पेट सक्षम नहीं होता है जिसकी वजह से अपच या पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

एलर्जी वाले संभल कर खाएं बादाम
कुछ लोगों को बादाम से एलर्जी भी होती है। अगर आपको एलर्जी की समस्या है तो इससे दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए। क्योंकि एलर्जी कभी-कभी बढ़कर गले और कंठ तक पहुंच जाती है। जिसकी वजह से खाने में मुश्किल का सामना करना पड़ता है।

और पढ़ें:

पुरुषों के स्पर्म को लेकर वैज्ञानिकों का दंग कर देने वाला खुलासा

50वें जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने कराया न्यूड फोटोशूट, इंटरनेट पर मचा तहलका

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

भाग्यश्री की ग्लोइंग स्किन का राज ये पर्पल फ्रूट, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
गंदे खाने या किचन की फोटो डालते ही होगा तगड़ा एक्शन! FSSAI का ये ऐप बड़े काम का