
हेल्थ डेस्क। बढ़ते वजन और मोटापे की समस्या से आजकल ज्यादातर लोग परेशान हैं। अगर मेटाबॉलिज्म ठीक रहे तो शरीर के हर अंग बढ़िया से काम करते हैं और वजन ज्यादा नहीं बढ़ता। मेटाबॉलिज्म ठीक रहने पर जो भोजन हम करते हैं, वह एनर्जी में बदल जाता है और हमें ताकत देता है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता यानी इम्यूनिटी भी ठीक रहती है। कुछ खास चीजों को भोजन में शामिल करने से मेटाबॉलिज्म को ठीक रखा जा सकता है। इससे वजन तो नियंत्रित रहता ही है, दूसरी बीमारियां भी जल्दी नहीं होतीं। जानते हैं इनके बारे में।
1. नारियल का तेल
नारियल के तेल का भोजन में इस्तेमाल करने से मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया तेज होती है। आहार एवं चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि जो लोग नारियल के तेल का खाना बनाने में इस्तेमाल करते हैं, उन्हें मोटापे की समस्या जल्दी नहीं होती।
2. शिमला मिर्च
शिमला मिर्च एक ऐसी सब्जी है, जो पूरे साल उपलब्ध रहती है। शिमला मिर्च की सब्जी काफी स्वादिष्ट होती है। शिमला मिर्च से भी मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया तेज होती है। आहार विशेषज्ञों का कहना है कि शिमला मिर्च खाने से शरीर की एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न होती है। इसलिए शिमला मिर्च को भोजन में शामिल करने पर वजन तेजी से घटता है।
3. कॉफी
कॉफी पीने से भी मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया तेज होती है। वैसे ज्यादा मात्रा में कॉफी पीना नुकसानदेह बताया गया है, लेकिन इससे मोटापा घटता है। रोज दो से तीन कप कॉफी पीने से कैलोरी काफी बर्न होती है। इसलिए जो लोग बढ़ते वजन की समस्या से परेशान हैं, उन्हें कॉफी का इस्तेमाल करना चाहिए।
4. आंवला
आंवला को गुणों की खाना बताया गया है। इसमें विटामिन सी सबसे ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें इतने एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कई तरह की बीमारियों से बचाव करते हैं। इससे इम्यूनिटी बढ़ती है। आंवला भी मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया को तेज करता है। इससे भी वजन घटता है। आंवला कच्चा हो या उसका पाउडर, दोनों समान रूप से फायदेमंद है।
5. पपीता
पपीता एक ऐसा फल है जो पेट की समस्याओं के लिए सबसे मुफीद बताया गया है। यह डाइजेशन को ठीक करता है। जो लोग पपीता का रोज सेवन करते हैं, उन्हें गैस, कब्जियत और एसिडिटी जैसी समस्याएं नहीं होतीं। पाचन दुरुस्त रहने से एक्स्ट्रा फैट शरीर में नहीं बन पाता और मोटापे की समस्या दूर होती है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.