
उज्जैन. मान्यता है कि माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती और सुख-समृद्धि आती है। दीपावली पर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जाते हैं। ज्योतिषिय दृष्टिकोण से भी ये दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार दीपावली (Diwali 2021) पर यदि कुछ विशेष चीजों का भोग देवी लक्ष्मी को लगाया जाए तो देवी लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं। इन चीजों का विशेष महत्व है। आगे जानिए दीपावली पर देवी लक्ष्मी को किन चीजों का भोग लगाएं…
चावल की खीर
चावल और दूध दोनों से शुक्र ग्रह से संबंधित हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह के कारण ही हमें भौतिक सुख-सुविधाएं मिलती हैं। दूध गाय को हो तो और भी शुभ रहता है क्योंकि गाय के पिछले भाग में स्वयं मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाने से शुक्र ग्रह से संबंधित दोष दूर होते हैं व धन, वैभव मिलते हैं।
मखाना (ड्राय फ्रूट)
मखाना एक सफेद रंग का खाद्य पदार्थ होता है। इसकी खेती पानी में होती है और देवी लक्ष्मी की उत्पत्ति भी पानी से हुई है यानी समुद्र मंथन से ही देवी लक्ष्मी प्रकट हुई हैं। सफेद शुक्र का रंग है। ये सभी चीजें मखाना को और भी खास बनाती हैं। मान्यता है कि माता लक्ष्मी को मखाने का भोग लगाने से वे अति प्रसन्न होती हैं।
सिंघाड़ा
सिंघाड़ा एक तरह का मौसमी फल है। जो दीपावाली के आस-पास ही सबसे ज्यादा बाजार में दिखाई देता है। इसकी खेती भी तालाब के पानी में की जाती है। जल से उत्पन्न होने के कारण ही यह माता लक्ष्मी को बहुत प्रसन्न है। सिंघाड़ा स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा माना गया है। मौसमी फल होने के कारण इसका भोग देवी लक्ष्मी को जरूर लगाना चाहिए।
श्रीफल यानी नारियल
नारियल को श्रीफल भी कहते हैं। किसी भी शुभ कार्य से पहले नारियल चढ़ाने और फोड़ने की परंपरा सदियों पुरानी है। श्री का एक अर्थ लक्ष्मी भी है। इसलिए नारियल को देवी लक्ष्मी का फल भी कहा जाता है। महालक्ष्मी को नारियल चढ़ाने से कई प्रकार के संकट अपने आप ही दूर हो जाते हैं।
गुड़ या बताशा
गुड़ और बताशा शक्कर से बनतें हैं और शक्कर गन्ने के रस से। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गन्ने का रस चंद्रमा से संबंधित है और चंद्रमा को लक्ष्मी का भाई माना गया है। इसलिए लक्ष्मी पूजा में बताशे का उपयोग किया जाता है। गन्ना देवी लक्ष्मी के वाहन हाथी का मुख्य भोजन भी है। इसलिए गुड़ या बताशा में कोई भी एक चीज देवी को जरूर चढ़ाना चाहिए।
दिवाली के बारे में ये भी पढ़ें
Diwali 2021: दीपावली पर घर के दरवाजे पर लगाएं वंदनवार तो रखें इन बातों का ध्यान, मिलेंगे शुभ फल
Diwali 2021: देवी लक्ष्मी के चित्रों में छिपे हैं लाइफ मैनेजमेंट और सफलता पाने के कई खास सूत्र
Diwali 2021: दीपावली पर बंगाल में की जाती है देवी काली की पूजा, जानिए कारण और विधि
Diwali 2021: पाना चाहते हैं देवी लक्ष्मी की कृपा तो दीपावली की रात इन जगहों पर दीपक लगाना न भूलें
Diwali 2021: दीपावली पर 4 ग्रह रहेंगे एक ही राशि में, इस दिन करें देवी लक्ष्मी के इन 8 रूपों की पूजा
29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक बन रहे हैं कई शुभ योग, इनमें खरीदी और निवेश करना रहेगा फायदेमंद
Diwali 2021: 4 नवंबर को दीपावली पर करें इन 7 में से कोई 1 उपाय, इनसे बन सकते हैं धन लाभ के योग
दीपावली 4 नवंबर को, पाना चाहते हैं देवी लक्ष्मी की कृपा तो घर से बाहर निकाल दें ये चीजें
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।