
फूड डेस्क: 13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ लगने जा रहा है। यह धार्मिक मेला हर 12 साल में लगता है। ऐसे में प्रयागराज में लगने वाला महाकुंभ बेहद विशेष होने वाला है। यहां पर लाखों करोड़ों लोग श्रद्धा की डुबकी लगाने आएंगे और संगम नगरी के फेमस फूड आइटम का लुत्फ उठाएंगे। ऐसे में आप भी प्रयागराज आ रहे हैं, तो यहां कि फेमस नेतराम की कचौड़ी का आनंद जरूर ले सकते हैं। इसके दीवाने अमिताभ बच्चन से लेकर नेहरू और गांधी तक थे। यह कचौड़ियां शुद्ध घी में बनाई जाती है और 170 साल से नेतराम मूलचंद की कचौड़ियां पूरे प्रयागराज में फेमस है।
प्रयागराज की मशहूर कचौड़ी की दुकान नेतराम मूलचंद करीब 170 साल पुरानी है। यहां की कचौड़ियां देसी घी में बनी होती है, जिसके अंदर उड़द दाल के मसाले की स्टफिंग की जाती है। इसके साथ पूड़ी और जलेबी का कॉम्बिनेशन बेहद स्वादिष्ट लगता है। इस दुकान की शुरुआत लाल नेतराम ने की थी, आज उनकी पांचवीं पीढ़ी इस दुकान को संभाल रही है। कुछ समय पहले अमिताभ बच्चन ने यहां पर आकर कचौड़ी खाई थी। इतना ही नहीं कहा जाता है कि स्वतंत्रता सेनानी महात्मा गांधी से लेकर जवाहरलाल नेहरू तक यहां की फेमस खस्ता कचौड़ी और जलेबी का लुक उठा चुके हैं।
ये भी पढ़ें- महाकुंभ 2025: दही जलेबी से अंगूरी पेठा तक, चखें प्रयागराज के जायके!
महाकुंभ 2025 में 8 स्ट्रीट फूड का लें जायका, 100 रु. में भर जाएगा पेट
नेतराम मूलचंद की इस दुकान पर खोया और छेना से बनी मिठाइयां भी मिलती है, जिसमें गुलाब जामुन, काला जाम, रसमलाई, मालपुआ, बालूशाही, मोतीचूर के लड्डू, मलाई रोल और गुजिया जैसी कई चीजें शामिल है। इसके अलावा शाम के नाश्ते में समोसा यहां खूब बिकता है। सुबह 7:00 से ही यहां पर भीड़ लगने लगती है, यहां पर देसी अंदाज में पत्तल में खाना परोसा जाता है। नेतराम की पूड़ी-सब्जी की थाली ₹80 में मिलती है। ऐसे में अगर आप भी प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने आ रहे हैं, तो यहां पर नेतराम मूलचंद की कचौड़ी का लुत्फ जरूर उठाएं।
और पढ़ें- न फटेगी न टूटेगी ! इस ट्रिक से घर पर बनाएं होटल स्टाइल मक्के की रोटी
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.