लस्सी Vs छाछ में क्या है बॉडी के लिए बेस्ट? जानें किसमें हैं सबसे ज्यादा न्यूट्रिशन

Published : Jun 02, 2023, 07:39 PM ISTUpdated : Jun 02, 2023, 08:28 PM IST
Buttermilk vs lassi

सार

Buttermilk vs Lassi Nutrition: छाछ और लस्सी, गर्मियों के मौसम में लिस्ट में सबसे ऊपर रहते हैं। ये ड्रिंक स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। लेकिन छाछ और लस्सी में कौन सा बेस्ट? जानें किसके हेल्थ बेनिफिट्स ज्यादा हैं?

फूड डेस्क: गर्मियों के मौसम में हम सभी अपनी प्यास बुझाने के लिए तरह-तरह के ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। क्योंकि शरीर को हाईड्रेट बनाए रखने के लिए खाने से ज्यादा पेय पदार्थ जरूरी हैं। ऐसे में गर्मियों में छाछ और लस्सी, ड्रिंक लिस्ट में सबसे ऊपर रहते हैं। ये ड्रिंक स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये दोनों समर ड्रिंक्स एक जैसे दिखते हैं, लेकिन इनके स्वाद में बहुत अंतर है। जहां छाछ को मसालों से बनाया जाता है, वहीं लस्सी को दूध, मलाई, चीनी और फलों के मीठे स्वाद से तैयार किया जाता है।

छाछ बनाने की प्रक्रिया में लैक्टोज, लैक्टिक एसिड में बदल जाता है। इसलिए यह आसानी से पच जाता है। जिन लोगों को लैक्टोज से एलर्जी होती है उनके लिए छाछ एक अच्छा विकल्प है। वहीं दही से बनी लस्सी शरीर को ठंडक प्रदान देती है। हम जानते हैं कि लस्सी को कई फ्लेवर में बनाया जाता है। लेकिन छाछ और लस्सी में कौन सा बेस्ट? जानें किसके हेल्थ बेनिफिट्स ज्यादा हैं?

छाछ और लस्सी में क्या है अंतर?

  • जहां तक स्वाद की बात है कि छाछ नमकीन होती है, वहीं लस्सी स्वाद में मीठी होती है।
  • लस्सी, छाछ से ज्यादा एसिडक होती है।
  • छाछ की कंसिस्टेंसी पतली होती है और लस्सी गाढ़ी होती है।
  • छाछ को जीरा पाउडर, धनिया, काला नमक जैसी स्वास्थ्यवर्धक चीजों से तैयार किया जाता है।
  • इधर लस्सी में चीनी, दूध, फल मिलाए जाते हैं।

छाछ के पोषक तत्व

पोषक तत्वों की बात करें तो छाछ प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है। छाछ का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। छाछ में जिंक, कैल्शियम, विटामिन-बी12 और प्रोटीन होता है। विटामिन-बी12 की मदद से ब्लड ग्लूकोज को एनर्जी में बदलना आसान हो जाता है। विटामिन बी 12 की कमी से कब्ज हो सकता है। इसीलिए रोजाना छाछ पीने से यह कब्ज को दूर करती है।

लस्सी के पोषक तत्व

बात अगर लस्सी की करें तो ये कैल्शियम, पोटेशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। लस्सी में मौजूद कैल्शियम, हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। लस्सी में राइबोफ्लेविन और पोटैशियम होने के कारण यह बीपी को कंट्रोल करने में मदद करता है। लस्सी में लैक्टिक एसिड पाया जाता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। लस्सी एक संपूर्ण आहार मानी जाती है।

लस्सी और छाछ में क्या है बेहतर?

अगर हम दोनों की तुलना करें तो छाछ एक तरह से ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक है। 1 गिलास छाछ में लगभग 40 से 45 कैलोरी पाई जाती है और लस्सी में लगभग 150 से 200 कैलोरी होती है। लस्सी पीने से वजन बढ़ सकता है। वहीं छाछ, लस्सी से हल्की होती है और इससे कफ दोष नहीं बढ़ता है। हालांकि दोनों पेय पदार्थ पाचन क्रिया को आसान बनाते हैं।

और पढ़ें- जानें कहां से आते हैं मुकेश अंबानी से लेकर तेंदुलकर के घर दूध, गाय को मिलती रॉयल ट्रीटमेंट

World milk day 2023: क्या है वर्ल्ड मिल्क डे को मनाने की वजह, जानें इतिहास, महत्व और इसके फायदे

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम का अचार चलेगा सालों तक, बस बनाते समय मिलाएं 5 चीजें
आद्रा में क्यों बनती है दाल भरी पूरी-खीर? परंपरा के साथ जानिए बनाने का आसान तरीका